Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
केसीसी, पीएमएफएमई, एजुकेशन लोन और आदिम जनजातीय क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा को लेकर हुई गहन समीक्षा MSME और एजुकेशन लोन में सुस्ती पर जताई चिंता, उपायुक्त ने मांगी ठोस कार्य योजना फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति (DLCC) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, आरबीआई के एलडीओ गौरव कुमार, नाबार्ड डीडीएम जस्मिका बासके, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों और जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों ने भाग लिया. उपायुक्त ने कृषि ऋण, फार्म व क्रॉप लोन वितरण, केसीसी आवेदनों की स्थिति और एग्री…
शिक्षा, पेंशन, भूमि विवाद समेत अनेक विषयों पर पहुंचे आवेदन, उपायुक्त ने दिए निर्देश 10 दिनों के भीतर होगी सभी शिकायतों पर कार्रवाई, उपायुक्त ने दिए निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं को गंभीरता से सुना. कार्यक्रम में विद्यालय में नामांकन, विद्यालय शुल्क माफी, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से लाभ, वेतन भुगतान में विलंब, अनुभव प्रमाण पत्र निर्गत न होना, पेंशन स्वीकृति, भूमि विवाद, पारिवारिक कलह और सार्वजनिक सड़क पर नाली का पानी बहने जैसी समस्याओं से संबंधित…
पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर हुई त्वरित कार्रवाई, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस सफाई कार्य के बाद सम्मान समारोह में विधायक व पदाधिकारी हुए सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा मैदान के समीप मुख्य सड़क पर लंबे समय से जमा कचरे की समस्या का समाधान आखिरकार हो गया. पंचायत समिति सदस्य (पंसस) सुनील गुप्ता के आग्रह पर विधायक संजीव सरदार ने जुगसलाई नगर परिषद को तत्काल सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए. विधायक के निर्देश के बाद नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से कार्य करते हुए लगभग 40–50 क्विंटल…
चंद्रविजय अभियान एवं साहित्यिक योगदान के लिए रचनाकारों को किया गया सम्मानित काव्य पाठ, इमरजेंसी विमर्श और चंद्रयान पर केंद्रित रही गोष्ठी फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के सोनारी स्थित बीएस पैलेस में श्री साहित्य कुंज द्वारा काव्य गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्र देव प्रसाद (उपाध्यक्ष, तुलसी भवन) ने की, जबकि मुख्य अतिथि शशि प्रकाश सिन्हा और विशिष्ट अतिथियों में वीणा पांडेय भारती, वीणा नंदनी, वसंत जमशेदपुरी, ब्रजेन्द्र मिश्र एवं कुंज की संरक्षक प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’ उपस्थित रहीं. कार्यक्रम में साझा विश्व कृतिमानधारी संग्रह “चंद्रविजय अभियान” के लिए ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र और वीणा कुमारी…
सीजीपीसी पर संगत की अनदेखी और पक्षपातपूर्ण निर्णय का लगाया आरोप संगत को भरोसे में लेकर हो चुनाव प्रक्रिया – गिल की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने टुइला डुगरी गुरुद्वारा की चुनावी प्रक्रिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सीजीपीसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा की आम संगत को दरकिनार कर साकची क्षेत्र के व्यक्ति को प्रधान बनाए जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. संगत अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है और इस पूरे प्रकरण के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को जिम्मेदार ठहरा रही है. मंजीत सिंह गिल ने…
पूर्वी सिंहभूम जिले से 100 सदस्य होंगे शामिल, केंद्रीय मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा आयोजन नेतृत्व परिवर्तन के साथ संवाद और विमर्श का होगा सशक्त मंचन फतेह लाइव, रिपोर्टर अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन, झारखंड प्रांत का ऐतिहासिक प्रांतीय अधिवेशन 6 जुलाई 2025 को धनबाद के राजविलास रिसोर्ट में आयोजित होने जा रहा है. यह अधिवेशन संगठन के भावी दिशा और नीतियों के निर्धारण का प्रमुख अवसर होगा, जिसमें राज्य भर के सभी जिलों से प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे भारत सरकार के केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, जबकि उद्घाटन करेंगे केंद्रीय रक्षा…
सिंदरी के वार्ड 53, 54, 55 में लगेगी एलईडी स्ट्रीट और हाई मास्ट लाइट एचयुआरएल-डीएमसी की साझेदारी से सिंदरी के नागरिकों को मिलेगी नई रौशनी फतेह लाइव, रिपोर्टर “हर एक काम, देश के नाम” के तहत हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयुआरएल) ने अपने कॉर्पोरेट पर्यावरण उत्तरदायित्व (CER) को निभाते हुए 4 जुलाई 2025 को धनबाद नगर निगम (DMC) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. यह परियोजना सिंदरी टाउन के वार्ड संख्या 53, 54 और 55 के विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट की स्थापना से संबंधित है. इस परियोजना की अनुमानित लागत…
डीसी रामनिवास यादव ने समस्याएं सुनीं, कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन डीसी ने कहा – हर शिकायत का होगा त्वरित समाधान, आमजन को मिलेगा न्याय फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में आज समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दर्जनों फरियादियों ने डीसी के समक्ष व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने गंभीरता से सभी आवेदनों को सुना और समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया. कई शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया.…
बैठक में यात्रा की तैयारियों पर चर्चा, 28 जुलाई को होगा रूद्राभिषेक कार्यक्रम अली राजा को यूनियन ने किया सम्मानित, नई जिम्मेदारी पर दी शुभकामनाएं फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की एक बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें 13 जुलाई को बाबाधाम यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने कराया. तय किया गया कि यूनियन का जत्था सुबह 7 बजे टेल्को लेबर ब्यूरो स्थित यूनियन कार्यालय से देवघर के लिए रवाना होगा. यात्रा को सुलभ, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए यूनियन सदस्यों…
ग्राहक हित और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है वैचारिकी पुस्तक साहित्यिक माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अहम पहल फतेह लाइव, रिपोर्टर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम जिला के तत्वावधान में आगामी रविवार, 6 जुलाई को जुगसलाई स्थित मेरिडियन होटल में “वैचारिकी” पुस्तक का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रभारी अध्यक्ष वसंत कुमार गोस्वामी उपस्थित रहेंगे. पुस्तक “वैचारिकी” में कुल 50 रचनाएं शामिल हैं, जिनमें 33 गद्य और 17 पद्य रचनाएं हैं. इनमें उपभोक्ता अधिकार, सात्विक भोजन, मिलावटी दूध, पर्यावरण संरक्षण, योग-साधना, अयोध्या…
