Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में श्रमिकों ने श्रम अधीक्षक से लगाई गुहार फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के 57 मजदूरों से उड़ीसा में 2 साल से भी अधिक समय तक काम करवाकर करीब 4 लाख 30 हजार रुपया बकाया रख लिया गया है. ठेकेदारों द्वारा पैसे के लिए लगातार टालमटोल करने पर थक-हारकर मजदूरों ने पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद उनकी अगुवाई में इस मामले का संज्ञान श्रम अधीक्षक गिरिडीह को देकर पैसे का भुगतान कराने की गुहार लगाई गई है. इस बाबत पीड़ित में से 21 मजदूरों का हस्ताक्षर युक्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर वर्ष 2024 की विदाई और नए वर्ष 2025 के आगमन को लेकर गिरिडीह में सिख समाज द्वारा विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नए वर्ष के आगमन को लेकर रात्रि में गिरिडीह स्थित पंजाबी मुहल्ला गुरुद्वारा में सिख संगठन द्वारा शबद कीर्तन पाठ तथा सिमरन किया गया. यह कार्यक्रम रात 11:00 से प्रारंभ हुआ जो कि नए वर्ष के आगमन के उपरांत 12:30 बजे समाप्त हुई. इस अवसर पर गुरुद्वारा में लंगर का भी आयोजन किया गया था. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें : Ranchi : गुरविंदर सेठी का…
Giridih : नव वर्ष के प्रथम दिन मद्रासी पाइल्स क्लिनिक ने जरूरतमंदों के बीच अन्न-वस्त्र का किया वितरण
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह शहर के हुट्टी बाजार रोड स्थित मद्रासी पाइल्स क्लिनिक द्वारा हर वर्ष नव वर्ष के प्रथम दिन यानी 1 जनवरी को जरूरतमंद और गरीबों के बीच वस्त्र एवं अन्न का वितरण किया जाता रहा है. इसी कड़ी में इस वर्ष के भी आगमन के दिन मद्रासी पाइल्स क्लिनिक द्वारा तमाम मोहल्ले वालों के सहयोग से गरीब जरूरतमंदों के बीच चूड़ा गुड तथा पुराने वस्त्र वितरण किए गए. इस अवसर पर करीब 400 लोगों के बीच 500 किलो चूड़ा तथा 100 किलो गुड़ का वितरण तथा बड़ी मात्रा में पुराने वस्त्र का वितरण किया गया. इसे भी…
सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे नगर विकास मंत्री व पुलिस अधीक्षक फतेह लाइव, रिपोर्टर नए वर्ष 2025 के स्वागत की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है. पिकनिक स्पॉट, मंदिर, होटल, रेस्टोरेंट में नववर्ष के स्वागत को लेकर तैयारी जोरों पर है. नूतन वर्ष का आगाज अधिकतर लोग मंदिरों में मत्था टेककर करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसको लेकर महादेव मंदिर, खंडोली पार्क, मिडवे ग्रीन, जगन्नाथ धाम, भयहरण नाथ मंदिर, को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी चल रही है. इधर नववर्ष को देखते हुए नगर विकाश मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली पहुंचे और भ्रमण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर विश्व अहिंसा नगरी गिरिडीह में वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ को चरितार्थ करती पार्श्वनाथ महोत्सव का 7वां वार्षिक आयोजन गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ 31 दिसम्बर को साइंस वर्ल्ड सभागार में पीआईयू ट्रस्ट के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मंजू कुमारी, विधायक जमुआ विधानसभा, अति विशिष्ट अतिथि एसडीओ सुभाशीष, विशिष्ट अतिथि उदय शंकर उपाध्याय व रविंद्र विद्यार्थी निदेशक साइंस वर्ल्ड, सुरेश वर्मा (संस्थापक पीआईयू ट्रस्ट) आदि की गरिमामयी उपस्तिथि रही. इसी के साथ-साथ गिरिडीह व अन्य जिलों के कवि-कवयित्री भी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती एवं शिव के स्तुति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर शंकरदा-काशीडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा वाचन साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ महोत्सव के अंतिम दिन कल पंडित दीपक शास्त्री (अयोध्या) द्वारा उमड़ी भक्त मंडली को “बाणासुर कथा, सुदामा चरित्र एवं होली महोत्सव” आदि की कथा का वाचन किया. अंत में प्रभु के नाम संकीर्तन से सारे भक्त मंडली झूम उठे. इस अवसर पर एक दूसरे को अबीर लगाकर आनंद उत्सव मनाया. अंत में प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने घरों में प्रभु का आशीर्वाद ले प्रस्थान किए. इसे भी पढ़ें : Giridih : फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगाने वाले चार शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार उक्त पुनीत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के करोड़ीह जाने वाली मुख्य सड़क से सटे मोहनपुर के जंगल में छिपकर कुछ साइबर अपराधी साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम ने मोहनपुर पहुंचकर छापेमारी अभियान चलाया और इन चारों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. साइबर डीएसपी ने बताया कि ये सभी चारों साइबर अपराधी कोरियर कंपनी के वेबसाइट पर अपना नंबर पंच करके और एयरटेल पेमेंट बैंक का फर्जी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड जूडो संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन नामकुम स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में किया गया था. यह प्रतियोगिता 28, 29 व 30 दिसंबर को किया गया था. इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से कुल 600 जूडो खिलाड़ी ने हिस्सा लिया जिसमें गिरिडीह जिले के पांच खिलाड़ियों ने पांच पदक जीता था. उसके बाद 40 किलो वर्ग में समीर अंसारी और 48 किलो वर्ग में साक्षी कुमारी का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है. यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पुणे में 14 जनवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा. इसकी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर एक जनवरी 2025 को शहीद दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री का सरायकेला-खरसावां जिले के शहीद स्थल (खरसावां प्रखंड) में आगमन और भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है. इस दौरान यातायात सुगम बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कुछ मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री लागू की है. नो-एंट्री सरायकेला बिरसा चौक से कोरसे मुंडा चौक तक समय सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक, आमदा राजखरसावां से कोरसे मुंडा चौक तक, सीनी से +2 हाई स्कूल रोड खरसावां तक, कुचाई से खरसावां कोरसे मुंडा चौक तक और रड़गांव से कोरसे मुंडा चौक तक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के जोजोडीह में क्षेत्रीय कलाकारों के कला को निखारने के लिए मंगलवार को विधिवत आर्यन ऑडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन किया गया. मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता उज्जवल कुमार मंडल ने कहा वर्तमान क्षेत्र में अनेकों क्षेत्रीय कलाकार एवं यूट्यूबर हैं जिन्हें अपने कला को निखारने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है. वे सभी अब इस अत्याधुनिक ऑडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो में अपने कला का प्रदर्शन कर गाने को रिकॉर्डिंग करवा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : Baharagora : बर्निपाल नदी घाट पर हो रहा अवैध बालू खनन, सरकारी कर्मचारी को देख भागे…
