Giridih : नववर्ष के स्वागत को सज गए पिकनिक स्पॉट

SHARE:

  • सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे नगर विकास मंत्री व पुलिस अधीक्षक

फतेह लाइव, रिपोर्टर

नए वर्ष 2025 के स्वागत की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है. पिकनिक स्पॉट, मंदिर, होटल, रेस्टोरेंट में नववर्ष के स्वागत को लेकर तैयारी जोरों पर है. नूतन वर्ष का आगाज अधिकतर लोग मंदिरों में मत्था टेककर करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसको लेकर महादेव मंदिर, खंडोली पार्क, मिडवे ग्रीन, जगन्नाथ धाम, भयहरण नाथ मंदिर, को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी चल रही है. इधर नववर्ष को देखते हुए नगर विकाश मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली पहुंचे और भ्रमण कर सैलानियों की आने जाने ओर प्रकृति का आनंद लेने को लेकर कहा कि खंडोली में आने वाले सैलानियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए निर्देशित किया गया है कि पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती हो ओर किसी भी प्रकार से प्रकृति का आनंद लेने वालों पर किसी भी प्रकार का बाधा उत्पन्न न हो.

इसे भी पढ़ें : Giridih : पार्श्वनाथ महोत्सव का 7वां वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए 31 दिसंबर और 1 जनवरी को होने वाले भीड़ को देखते हुए पूरी पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है ताकि मोबाइल छिनतई, चैन छिनतई आदि किसी प्रकार की अप्रिय कोई घटना न हो. इसके लिए काफी पुलिसबल की तैनाती की गई है. इसके साथ ही शराब पीकर गाड़ी से आने वालों की जांच के लिए मोबलाइजर मशीन का भी उपयोग करने के लिया निर्देश दिया गया है. खंडोली पर्यटन में सुरक्षा के दृष्टिकोण को देखते हुए चंदन कुमार को मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त भी किया गया है. नए साल को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है. नूतन वर्ष 2025 के स्वागत की तैयारी के लिए एक तरफ युवा और बच्चे जहां पार्कों और पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ घर के बुजुर्ग एवं बड़े सदस्य मंदिरों में मत्था टेककर नववर्ष की शुरुआत करने की योजना बनाने में जुटे दिखाई दिए.

इसे भी पढ़ें : Potka : भागवत कथा के अंतिम दिन बाणासुर, सुदामा चरित्र व होली मोहत्सव का हुआ वर्णन

बेंगाबाद क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल खंडोली में नए वर्ष के अवसर पर हजारों की संख्या में सैलानियों ने जश्न मनाने को लेकर काफी योजनाएं बना रखे हैं. मंगलवार को मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु नए वर्ष में आकर्षक तरीके से सजाने में जुटे थे. पूरे मंदिर परिसर को नए वर्ष के अवसर पर काफी आकर्षक तरीके से संजाया जा रहा है. खंडोली स्थित नेचर व्यू रेस्टोरेंट पर काफी संख्या में नव वर्ष 2025 के आगमन को लेकर जश्न मनाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. वहीं साल की अंतिम मंगलवार को रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है जिसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही थी. नववर्ष को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है. मौके पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी शैलेश कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, खणडोली संचालक प्रमोद अग्रवाल समेत कई अन्य शामिल थे.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें