Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

चर्मरोग जांच शिविर का भी आयोजन किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी बहरागोड़ा डॉ. मृत्युंजय धाउड़िया के द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं एएनएम के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक में उन्होंने पोषण माह (10 दिसम्बर 2024 से 10 जनवरी 2025) अंतर्गत किये जाने वाले गतिविधियों से अवगत कराया. साथ ही टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जाँच, एनसीडी, कुष्ठ रोग, एनिमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की. वहीं, चर्मरोग के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो…

Read More

बाहरी ठेकेदारों के बजाय लोकल ठेकेदारों को ठेका देने की अपील की फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेज कर संपूर्ण झारखंड में संबंधित क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने ज्ञापन में चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर झारखंड के सभी युवाओं की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है साथ ही जानकारी दी है कि ऑनलाइन के माध्यम से बड़े-बड़े ठेकेदारों को रांची से ही झारखंड के अलग-अलग क्षेत्र में बड़े-बड़े ठेके दे दिए जाते हैं और संबंधित ठेकेदार अपने स्तर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार दोपहर जुगसलाई में हुए ट्राफिक जाम में फंसे जुगसलाई के व्यापारी धीरज बंसल को अज्ञात युवकों ने बीच सड़क पर पिटाई कर दी. धीरज चनाचूर सप्लाई का काम करते हैं. अपने पिता के साथ दोपहर लगभग 12.30 बजे अपने टैंपू में सप्लाई करने बाजार जा रहें थे. इसी बीच चौक बाजार के पास जाम लग गया, जहां दो युवक एक युवती मोटरसाइकिल पर सवार होकर गाली गलौज करने लगे. जाम में टेंपू हटाने को लेकर धीरज और उसके पिता को गाली-गलौज करते ही पिता-पुत्र ने वीडियो बनाने के लिए मोबाइल पर जैसे ही फोटो ली कि…

Read More

फ़तेह लाइव रिपोर्टर वर्ष 1977 से घाटशिला में स्थापित काओ–आशी-कान कराटे डो संस्थान छेत्र के बच्चो को सेल्फ डिफेन्स में प्रशिक्षित करते आ रहा है. संस्थान प्रमुख सिहान गोपाल कृष्ण बनर्जी ने बताया कि 7 व 8 दिसम्बर को जमशेदपुर में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय शोरिन-रिऊ-मत्सुब्याशी ओपन कराटे चैंपियनशिप के काता व कुमिते में बच्चों ने अपना परचम लहराया. संस्था के प्रीती सुंडी, सोमेश्वर नायक, बबली दास, पायल समद, रूद्र प्रताप महापात्र, राम गोप, सुमन प्रमाणिक ने गोल्ड मैडल हासिल किया, वहीं 6 छात्रों ने सिल्वर मेडल प्रीति सुंडी, पायल समद, अंकित बेसरा, सुमित कुमार पाल, सुमन प्रमाणिक, राज कुमार टुडू…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर करियर माइलस्टोन द्वारा गुरुवार को संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर स्कूल में एक दिवसीय करियर फेयर 2024 का आयोजन किया गया. इसकी जानकारी देते हुए करियर माइलस्टोन की ओर से प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 9  बजे से यह कार्यक्रम स्कूल परिसर में रखा गया है जिसमें घाटशिला व आसपास के सीबीएसई व आईसीएसई से सम्बद्ध स्कूलों के कक्षा दसवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे. इस करियर फेयर में पूरे प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि विद्यार्थियों को काउंसलिंग प्रदान करेंगे. इसे भी पढ़ें : Ghatshila : सोना देवी विश्वविद्यालय :…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर सोना देवी विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन भी काफी रोमांचक रहा. जिसमें छात्र-छात्राओं ने बैडमिंटन, 200 मीटर रेस, स्पून रेस, पैर् बन्डिंग रेस आदि कई खेलों का भरपूर आनंद उठाया. प्रतियोगिता में जज के रूप में डॉ नित नैना, डॉ नीलमणि कुमार,  कृष्णेंदु दत्ता, अर्चना सिंह, धीरज कुमार, कोमल सिन्हा, मिस्टर राहुल शॉ, अर्चना सिंह, माधवी प्रियदर्शिनी बेहरा उपस्थित थे. इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को होगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में सेवानिवृत कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के 20 सदस्यों को सम्मानित किया गया, संजीव कुमार चौधरी,  अध्यक्ष, शैलेश कुमार सिंह, डिप्टी अध्यक्ष, संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष नितेश राज, सहायक सचिव श्याम बाबू, सहायक सचिव एवं आमोद कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और गुलदस्ता एवं उपहार भेंट किये. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी और यूनियन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. उनके सुखद एवं शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई. इसे भी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान की घेराबंदी करने पहुंची टाटा स्टील की टीम को स्थानीय पूजा कमेटियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. विदित हो कि इस मैदान में दो-दो पूजा कमेटियां हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन करती है. अचानक टाटा स्टील द्वारा उक्त मैदान की घेराबंदी कराई जा रही है जिसके बाद दोनों पूजा कमेटियों ने विरोध शुरू कर दिया है. इधर स्थानीय पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में जुटी है. इस संबंध में भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू ने बताया कि टाटा स्टील को मानवीय संवेदना से कोई सरोकार नहीं रह गया है. आए…

Read More

परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका फतेह लाइव, रिपोर्टर सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो टोला दयालटांड़ गांव के एक कुएं से बुधवार को एक शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान दीरीडारी निवासी 32 वर्षीय सुबोध गोप उर्फ घासीया के रूप में किया गया. इधर सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को ग्रामीणों के सहयोग से कुआं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी के अलावा उसका एक 12 वर्ष की बेटी और 9 वर्ष का बेटा है. उसके शव के कुआं से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर डीबीएमएस कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्री कांफ्रेंस का आयोजन 13 व 14 दिंसबर को होने जा रहा है. कांफ्रेंस का विषय (हरित पहल को अपनाने के लिए शिक्षा की शक्ति का उपयोग करना) है. इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यतः टाटा स्टील द्वारा किया जा रहा है. इस कांफ्रेंस के मुख्य संरक्षक हैं कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति हरि कुमार केसरी. इसमें देश-विदेश से प्रतिभागी एवं वक्ता आ रहे हैं. मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय व विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के सीवीसी डॉ. संजीव आनंद, सम्मानित अतिथि यूएसआईएल के एमडी…

Read More