Bihar politics breaking: राजद ने एनडीए के साथ कर दिया खेला! पशुपतिनाथ पारस को तीन सीटों का दिया ऑफर, देखें डिटेल

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर
बिहार की सियासत में भी पूरे देश की तरह हलचल है एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन दोनों एक दूसरे के दलों में सेंधमारी करने के प्रयास में है. इसी बीच सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल ने एनडीए गठबंधन में शामिल सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी के साथ खेला कर दिया है. बिहार में एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल है और चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी को पांच सीटें मिली है जब की चाचा पशुपतिनाथ पारस की पुश्तैनी सीट हाजीपुर भी चिराग पासवान को दिए जाने से भले ही ऊपर से कुछ बोल नहीं पा रहे हैं और तो और उन्हें एक भी सीट नहीं मिली है जिससे खबर है कि वह अंदर ही अंदर नाराज चल रहे थे.
इधर सूत्रों का कहना है कि पशुपतिनाथ पारस राष्ट्रीय जनता दल के संपर्क में है और राष्ट्रीय जनता दल ने उन्हें तीन सीटों का ऑफर दिया है जिसमें हाजीपुर और समस्तीपुर समेत नवादा का भी ऑफर दिया है.
बहरहाल स्थिति में यदि पशुपतिनाथ पारस आरजेडी का ऑफर स्वीकार कर लेते हैं तो एनडीए गठबंधन में बिहार में टूट हो जाएगा और इसे भारतीय जनता पार्टी के साथ राष्ट्रीय जनता दल का खेल माना जाएगा. वैसे भी पॉलिटिक्स में कोई किसी का दुश्मन नहीं है. अब देखना है आगे क्या होता है

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें