WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रांची के विधायक सीपी सिंह के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

SHARE:

जिला कार्यालय में सी.पी. सिंह ने कार्यकर्ताओं से की विशेष मुलाकात, संगठनात्मक कार्यों के साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी की चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में रांची विधानसभा सीट से लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सी.पी. सिंह ने बुधवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय का दौरा किया। उनके कार्यालय आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक सी.पी. सिंह को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक सी.पी. सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना और पार्टी के सांगठनिक कार्यों पर चर्चा की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की। साथ ही, उन्होंने जमशेदपुर के संगठनात्मक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा भी की।

इस दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र राय, मिली दास, सह कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सिसोदिया, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, साकची मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जितेंद्र पटेल, लालचंद सिंह, राकेश दुबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर