Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Chaibasa : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर इप्टा ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), चाईबासा के सदस्यों ने शहीद पार्क स्थित शिला स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों एवं शहरवासियों की मौजूदगी रही।

इप्टा चाईबासा के संस्थापक तरुण मुहम्मद ने शहीद पार्क में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद “भारत माता की जय”, “महात्मा गांधी की जय” और “वीर भगत सिंह अमर रहे” जैसे नारों से पूरा पार्क गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच मिठाइयां तथा बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बाद इप्टा सदस्यों ने पोस्ट ऑफिस चौक स्थित अमर शहीद राम भगवान केरकेट्टा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर इप्टा के अध्यक्ष कैसर परवेज ने कहा कि देश के वीर शहीद हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा। इप्टा के सचिव संजय चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर ही देश का वास्तविक विकास संभव है।

वहीं इप्टा के संस्थापक तरुण मुहम्मद ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष बाद भी देश में भुखमरी, गरीबी, महंगाई, अंधविश्वास और जातिवाद जैसी समस्याएं मौजूद हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या शहीदों ने ऐसे भारत का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए सभी को मिलकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। यही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में तरुण मुहम्मद, कैसर परवेज, संजय चौधरी, शीतल बागे, राजू प्रजापति, पप्पू मछुआ, शिव शंकर राम, पल्लव डे, गिरीश दोदराजका और शीला महंता समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर