Breaking News
Jamshedpur : आउटर सर्कल रोड पर शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का विरोध, स्वामी अयप्पा मंदिर कमेटी ने डीसी से लगाई गुहार Jamshedpur : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चुनाव में सिविल सर्जन का दखल! ‘कृपाप्राप्त’ एमपीडब्ल्यू के समर्थन में स्वास्थ्य सेवा छोड़ प्रचार में जुटे ‘मैनेजर’, देखें – Video Adityapur : निखिल हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, देखें – Video Jamshedpur : गोवा से केरल और झारखंड तक के जायकों का संगम बनेगा टेल्को का कार्तिक मेला Jamshedpur : बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर Jamshedpur : गोलमुरी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: 106वीं वाहिनी RAF में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर। 

106वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सुंदरनगर, जमशेदपुर परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत 106वीं वाहिनी RAF के कमांडेंट श्री राजीव कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद सभी अधिकारियों, जवानों एवं उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत का गायन किया।

इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री राजीव कुमार ने सभी अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी श्री मौली मोहन कुमार, श्री कौशल साधन गिरी, उप कमांडेंट श्री बच्चानदेव कुमार सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर RCWA 106 RAF की ओर से भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में RCWA 106 RAF की अध्यक्षा श्रीमती शुभ्रा कांत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बल के जवानों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

समारोह के क्रम में संध्या समय जवानों के लिए सामूहिक रूप से बड़ा खाना का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने एक साथ भोजन कर आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन, भाईचारे और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना देखने को मिली। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों में देश सेवा के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर