Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ckp Divison : टाटानगर स्टेशन में एक किशोर ओएचई से झुलसा, नशे का सामान खुलेआम बिक रहा बाहर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोर ट्रेक्शन तार की चपेट में आ गया. उसे तत्काल आरपीएफ की टीम ने रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया.

इस घटना में नाबालिक बुरी तरह से झुलस गया है. उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना के संबंध में आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश मोहन ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या चार में उक्त नाबालिक किशोर को कुछ यात्री खदेड़ रहे थे. इसी दौरान वह बचने के लिए प्लेटफार्म संख्या तीन और चार के बीच में खड़ी एक मालगाड़ी पर चढ़ गया.

इसी क्रम में वह ट्रेक्शन वायर से निकलने वाली हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर झुलस गया और घायल हो गया. हंगामा होने पर वहां गश्ती कर रहे आरपीएफ जवान पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

थाना प्रभारी ने बताया कि घायल किशोर उलीडीह क्षेत्र का रहने वाला है और नशे का आदि है. उसके पास से डेंड्रॉइड भी बरामद हुआ है. संभावना यह जताई जा रही है कि वह यात्रियों का कुछ सामान चोरी कर भाग रहा होगा और लोग उसके पीछे पड़े होंगे. उन्ही से बचने के लिए वह मालगाड़ी पर चढ़ गया, जिस कारण से यह दुर्घटना हुई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर