डालसा का मोबाइल वैन पहुंचा पटमदा, कानूनी जागरूकता अभियान चलाया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA) के दिशा-निर्देश पर गुरुवार को पटमदा प्रखंड के जाल्ला, आँगुइडांगरा, बेंझाम, तिलाबोनी, माहलीपाड़ा, कमलपुर और सारंगीडीह गांवों में मोबाइल वैन के माध्यम से कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में डालसा की टीम में पीएलवी संजय कुमार तिवारी, सदानंद महतो, शिब शंकर महतो, नंदा रजक और लक्ष्मीकांत गोप शामिल थे।

पीएलवी ने इन गांवों के लोगों को कानूनी अधिकारों और सेवाओं के बारे में जागरूक किया। उन्हें डालसा के कार्य और उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, चाइल्ड प्रोटेक्शन, शिशु प्रोजेक्ट, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, नशापान, मईया सम्मान योजना, राशन कार्ड जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

टीम ने लोगों को राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी, ताकि लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और अपने अधिकारों को समझ सकें। इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी मुद्दों पर लोगों की समझ में सुधार हो सकता है।

 

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें