Breaking News
Sakchi Gurudwara : अमरप्रीत सिंह काले के नायक एवं प्रिय अग्रज त्रिलोचन सिंह की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, नेता, पत्रकारों और आमजन ने दी श्रद्धांजलि Bank Fraud: JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी Maoist Surrender: 2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल सरेंडर, मिसिर बेसरा के बाद संगठन के बड़े चेहरों में था शामिल Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Crop Loss: बिहार में बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ी, 270 करोड़ की फसल बर्बाद! भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : बैंक मोड़ फ्लाइओवर के दोनों लेन पर कल से सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां

SHARE:

 फतेह लाइव, रिपोर्टर.

धनबाद शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले बैंक मोड़ फ्लाइओवर की मरम्मत का काम पूरा हो गया है. शनिवार, पांच जुलाई से फ्लाइओवर के दोनों लेन वाहनों के लिए खोल दिए जाएंगे. इससे बरमसिया फ्लाइओवर पर बढ़ा दबाव अब कम हो सकेगा. फ्लाइओवर की मरम्मत के बाद आरसीडी (पथ निर्माण विभाग) अब इसके लिफ्टिंग की तैयारी में जुट गया है.

फ्लाइओवर की लिफ्टिंग के लिए जैक पहुंचा

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

624 मीटर लंबे बैंक मोड़ फ्लाइओवर में कुल 18 स्लैब और 19 जॉइंट है. फ्लाइओवर को 25 से 30 मिलीमीटर तक उठाकर इलास्टोमेरिक ब्रिज बेयरिंग लगाये जायेंगे. इसके लिए विशेष हाइड्रोलिक जैक मंगाया गया है. कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि पहले चरण में एक या दो पिलर को ट्रायल के तौर पर उठाया जायेगा. यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो चरणबद्ध तरीके से सभी पिलरों को उठाकर बेयरिंग बदले जायेंगे. इस काम के दौरान फ्लाईओवर पर ट्रैफिक चालू रहेगा.

पाइपलाइन बन सकती है चुनौती

फ्लाइओवर से होकर जलापूर्ति की पाइपलाइन गुजरती है, जो लिफ्टिंग के दौरान परेशानी का कारण बन सकती है. इसे देखते हुए पीएचइडी के अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्य किया जाएगा.

बरमसिया फ्लाइओवर की मरम्मत को मिलेगी रफ्तार

बैंकमोड़ फ्लाइओवर के चालू होते ही बरमसिया फ्लाइओवर के मरम्मत कार्य को भी गति मिलेगी. फिलहाल रेलवे द्वारा भेजे गए प्राक्कलन पर फंडिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. संबंधित विभाग ने डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजा है. अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत के लिए लगभग 1.25 करोड़ रुपये की जरूरत है. संभवतः इसे डीएमएफटी फंड से पूरा किया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर