Election 2024 : पोटका विधानसभा क्षेत्र मे दिख रहा त्रिकोनीय संघर्ष, कांग्रेस के बागी नेता सुबोध सरदार के मौदान मे आने से चुनाव हुआ रोचक, संजीव सरदार की खोली पोल

SHARE:

भूमिज समाज का नेतृत्व कर इससे पूर्व पा चुके हैँ 28 हजार से अधिक वोट.

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोटका विधायक संजीव सरदार ने विगत पांच वर्षो मे केवल भूमिजों के जमीन को कब्ज़ा करने काम किया है, ये कहना है पोटका विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध सरदार का. बता दें सुबोध सरदार पूर्व में कांग्रेस पार्टी से इसी क्षेत्र चुनाव भी लड़ चुके हैं और उन्होने तक़रीबन तीस हजार वोट की प्राप्ति की थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विगत पांच वर्ष यानी 2019 से लेकर 2024 तक विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र के तमाम कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की किसी भी तरह की तर्ज़ी नहीं दी, जबकि इंडी गठबंधन होने के कारण वे खुद और उनके समर्थकों ने विधायक का भरपूर साथ दिया था. बावजूद इसके विधायक संजीव सरदार ने इन तमाम कांग्रेसियों को दरकिनार किया, जिसके फलस्वरूप आज वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे जनता के बीच है.

उन्होंने कहा की संजीव सरदार ने विगत पांच वर्षो मे केवल भूमिज और आदिवासी समाज के जमीन को हड़पने का कार्य किया. साथ ही विगत पांच वर्षो में विधायक फंड के 22 करोड़ रूपए का इस्तेमाल उन्होंने कहाँ किया है, ये भी उन्हें क्षेत्र की जनता को बताना चाहिए, क्योंकि विधायक फंड का एक भी कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है. उन्होने कहा की इस बार चुनाव में क्षेत्र की जनता संजीव सरदार को सबक सिखाने का काम करेगी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें