Breaking News
New Delhi Jail Road : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਬਾਬਾ ਫ਼ਤਹਿ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਿਖ਼ੇ 7 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ Setback for BJP in by-elections : ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਦੇ ਰੋਸ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਜ਼ੁਲਮ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਪਇਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਉਪਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਮਿਲਿਆ ਸਿਆਸੀ ਝਟਕਾ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਾਜੌਰੀ ਗਾਰਡਨ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਏਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ, ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਫੀਸ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਲਾਹ Digital Farming : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਡਿਜੀਟਲ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮਿਸ਼ਨ-ਮੋਡ ਰੋਲਆਊਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ: ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਹਨੀ Jamshedpur : जदयू नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह की मां का निधन, सरयू समेत अन्य ने जताया शोक Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Election : ईवीएम प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य पूर्ण, एल बी एस एम कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सील किये गए ईवीएम

SHARE:

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी से 24×7 गहन निगरानी रखने के दिए निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने एलबीएसएम कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर पहुंचकर ईवीएम सीलिंग कार्य का अवलोकन किया तथा प्रथम रेंडमाइजेशन उपरांत ईवीएम को 44 बहरागोड़ा, 45 घाटशिला और 46 पोटका विधानसभा से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में रखे जाने की प्रकिया को अपनी उपस्थित में पूरी कराई। मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, एएसओ हेडक्वार्टर मोo मोजाहिद अंसारी व संबंधित विधानसभा क्षेत्र के आरओ, एआरओ उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि डिस्पैच सेंटर परिसर तथा स्ट्रांग रूम में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं करने पायें इसे सुनिश्चित करें, 24×7 सीसीटीवी से गहन निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट की सूची को अंतिम रूप देने के बाद ईवीएम और वीवीपीएटी की कमीशनिंग की जाएगी। मतदान दिवस पर वास्तविक मतदान शुरू होने के 90 मिनट पहले इलेक्शन एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल किया जाएगा, इस दौरान नोटा सहित प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए एक वोट डालकर कम से कम 50 वोट के साथ मॉक पोल किया जाता है। कंट्रोल यूनिट पर प्राप्त मॉक पोल के परिणाम का मिलान वीवीपैट से प्रिंट की गई पर्ची के साथ करते हुए एक प्रमाण पत्र पीठासीन अधिकारी की ओर से तैयार किया जाएगा। मॉक पोल के तुरंत बाद कंट्रोल यूनिट का क्लियर बटन दबाकर मॉक पोल का डाटा डिलीट किया जाएगा। साथ ही मॉक पोल की वीवीपैट पेपर स्लिप को कंपार्टमेंट से निकाल कर काले रंग के लिफाफे में भरकर सील की जाएगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर