Election : भाजपा के फायरब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आएंगे लौहनगरी 

SHARE:

साकची आमबगान मैदान में भरेंगे हुंकार, सभा की ऐतिहासिक सफलता को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारी

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने तैयारियों का लिया जायजा, कहा- ऐतिहासिक होगी सभा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा सीट के साथ पूरे कोल्हान में भाजपा की चुनावी तैयारी जोरों पर है। जमशेदपुर में पार्टी की चुनाव अभियान को धार देने पार्टी के फायरब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को जमशेदपुर आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकची स्थित आम बागान मैदान में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी, पश्चिम, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के जमशेदपुर आगमन और उनके विशाल जनसभा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर व्यापक तैयारी कर रही है। इस निमित्त, सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की प्रेस वार्ता साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ सभास्थल आमबगान मैदान पहुंचेंगे। जहां वे हजारों शहरवासियों के बीच विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के संग चारों विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी मुख्यरूप से मौजूद रहेंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि सभा की सफलता एवं कार्यक्रम में आमजनों की सक्रिय भागीदारी को लेकर पार्टी के मंडल एवं बूथ स्तर तक बैठकें आयोजित कर रूपरेखा एवं रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के लौहनगरी जमशेदपुर आगमन पर कार्यकर्ता एवं शहरवासियों में उत्साह और गर्व का माहौल है। योगी आदित्यनाथ पहली बार जमशेदपुर के चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को एक साथ संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच दायित्वों का वर्गीकरण किया गया है। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, मंत्री विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह मौजूद रहे।

सभा को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा का प्रचार अभियान जोरों पर

सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का भी भरपूर उपयोग किया जा रहा है। जमशेदपुर भाजपा ने सोशल मीडिया और आईटी टीम को विशेष जिम्मेदारी दी है, जो मुख्यमंत्री के संदेशों, सभा की तैयारियों और भाजपा के चुनावी एजेंडे को लोगों तक पहुंचा रही है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सभा की लाइव स्ट्रीमिंग की भी योजना बनाई जा रही है, जिससे सभा में प्रत्यक्ष रूप से भाग ना ले पाने वाले लोग भी संबोधन का हिस्सा बन सके।

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने तैयारियों का लिया जायजा: सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा की तैयारी के निमित्त भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों संग सभास्थल आमबगान में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, लोगों के बैठने की व्यवस्था, मीडिया विभाग, पेयजल व्यवस्था व अन्य बिंदुओं पर टेंट वेंडर एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान चिन्हित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा ऐतिहासिक रूप से सफल एवं भव्य होगी। सभा को सफल बनाने में जमशेदपुर महानगर के सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अमित सिंह, मंजीत सिंह, लालचंद सिंह, उज्ज्वल सिंह, आलोक वाजपेयी व अन्य मौजूद थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें