Breaking News
Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित Canada : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰੀ-ਟਰਾਇਲ ਕਾਰਵਾਈ 8 ਤੋਂ 29 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ; ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸਵਾਲ Amritsar : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਦਿਲਾਵਰ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੇ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ ਅਰਥਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਨਵੀਂ ਗਹਿਰਾਈ : ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿਓਰਾ Jamshedpur : ‘आगाज़’ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 31वीं बार किया प्लेटलेट्स दान Jamshedpur : फ्रैंक एंथनी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता में गूंजे छात्रों के दमदार तर्क Tata Steel : एलडी#1 टीम ने रचा नया रिकॉर्ड, 78 हीट बनाकर तोड़ा अपना ही 76 हीट का कीर्तिमान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए फतेह लाइव के संपादक चरणजीत सिंह को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

SHARE:

  • प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने 18वें स्थापना दिवस पर आयोजित किया सम्मान समारोह 
  • वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ दिवंगत पत्रकार के परिजनों को किया गया सम्मानित 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने रविवार 15 दिसंबर को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह-2024 में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों के अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में अग्रणी योगदान के लिए पत्रकारों को भी सम्मानित किया. यह समारोह प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के 18वें साल पूरा करने के अवसर पर आयोजित किया गया था. होटल एनएच हिल में आयोजित समारोह में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए फतेह लाइव के संपादक चरणजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया. उनकी गैरमौजूदगी में यह सम्मान प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार ने ग्रहण किया. जिस खबर के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया, वह मानगो नगर निगम में व्याप्त घोटाले की थी, जिसका शीर्षक था 1.33 करोड़ की निकासी बिना योजना पूर्ण किये बगैर कर ली गई. इस खबर को प्रकाशित करने के बाद डीसी ने जांच टीम गठित की. साथ ही लगातार 10 किश्तों में खबर प्रकाशित करते हुए मानगो नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोली गई, जिसकी अगर निष्पक्ष जांच होती है तो कई का फंसना तय है, लेकिन जांच टीम आरोपितों को लाभ देने का काम कर रही है.

पत्रकार हित में बहुत सारे कार्य किए, नई सरकार अधूरी योजनाओं को पूरा करें : राज्यपाल 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि राजनीतिक करियर की पहली सीढ़ी के समय के साथ-साथ आज के युवा पत्रकार साथियों से मिलकर और उन्हें सम्मान देकर मुझे काफी खुशी हो रही है. जब मैं झारखंड का मुख्यमंत्री था, तब पत्रकार हित में बहुत सारे कार्य किए. वहीं, आवास योजना समेत और भी कई कार्य थे, जो नहीं कर पाए. उम्मीद करते हैं कि राज्य की नई सरकार पत्रकार साथियों के उन हितों पर जरूर ध्यान देगी. राज्यपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. रघुवर दास ने इस मौके पर कहा कि आज कई वरिष्ठ साथी हमारे बीच नहीं हैं, जिसका मुझे गहरा दुख है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रित्व काल में प्रेस क्लब को विकसित करने के लिए प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ दिवंगत पत्रकार को सहयोग राशि पांच लाख रुपये देने की शुरुआत की थी. स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी, लेकिन सरकार बदल जाने के कारण अधूरी रह गई. समारोह को हिन्दुस्तान के संपादक गणेश मेहता, दैनिक जागरण के संपादक यूएन पाठक, देवेंद्र सिंह समेत अन्य कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए.

समारोह की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने की. मंच संचालन कुलविंदर सिंह और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव विकास श्रीवास्तव ने दिया. इस दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सुमित झा, सह सचिव अमित तिवारी, उत्तम गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनमन पांडेय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.

सम्मानित किये गये पत्रकार   

प्रिंट मीडिया में हार्ड स्टोरी के लिए प्रथम स्थान हासिल करने वाले रोहित सिंह, द्वितीय स्थान पाने वाले संतोष मिश्रा व तृतीय स्थान पर रहे उत्तम महतो को, प्रिंट मीडिया में फीचर स्टोरी के लिए प्रथम स्थान अर्जित करने वाले परविंदर भाटिया, द्वितीय ऋषभ श्रीवास्तव व तृतीय रहे राजा कर्मकार को और प्रिंट मीडिया फोटोग्राफी के लिए प्रथम स्थान पाने वाले सुदर्शन शर्मा, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले मो. परवेज व तीसरे स्थान पर आने वाले अनूप मिश्रा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पहले स्थान पर आने वाले विजय साहू, दूसरे स्थान पर प्रशांत सिंह राजपूत व तीसरे स्थान पर रहे प्रभंजन कुमार तथा डिजिटल मीडिया पोर्टल में प्रथम स्थान पर रहे आकाश कुमार, दूसरे स्थान पर चरणजीत सिंह और तीसरे स्थान पर रहे मो. शहजादा को सम्मानित किया गया. इनके अलावा 26 वरिष्ठ और 17 दिवंगत पत्रकारों के परिवार के साथ-साथ 19 सहयोगी संस्थान और व्यक्ति को सम्मानित किया गया.

इन्हें भी किया गया सम्मानित 

वरिष्ठ पत्रकार

1. आइएम झा
2. दुर्योद्धन सिंह
3. जय नंदन शर्मा
4. कुमुद जेनामुनि
5. दिनेश्वर प्रसाद सिंह दिनेश
6. कौशल सिंह
7. उमा शंकर दूबे
8. गंगाधर नंदा
9. केके मिश्रा
10. डीएनएस आनंद
11. अरिदंम सिन्हा
12. कवि कुमार
13. शशि पांडेय
14. देवेंद्र सिंह
15. अजय शंकर
16. बी श्रीनिवास
17. प्रमोद झा
18. रघुवंश मणि सिंह तोमर
19. अनिरुद्ध महतो
20. धरिशचंद्र सिंह
21. चंद्रदेव सिंह राकेश
22. श्रीनिवास छायाकार
23. शाकिर अजीमाबादी
24. मुमताज शारिक
25. बीके ओझा
26. सिद्धनाथ दुबे

दिवंगत पत्रकार   

1. जगदीश जी
2. नीरज जी
3. विनोद शरण
4. प्रमोद कुमार
5. सुदेश कुमार
6. रतन जोशी
7. शमीम जमशेदपुरी
8. मणिंद्र चौधरी
9. आरएन शर्मा
10. शिव शंकर साहू
11. श्रीनिवास सुमन
12. नदीम अहसन
13. प्रभु दयाल शर्मा
14. राधेश्याम अग्रवाल
15. विमलेश मिश्रा
16. राजेश पती
17. शंकर लाल खीरवाल

सहयोग सम्मान

1. विजय सिंह – रेड क्रॉस
2. अरिजीत सरकार- प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन
3. देवेंद्र सिंह : मित्र हेल्दी हयूमिनिटी
4. चिंटू सिंह : सनातन उत्सव समिति
5. संजय चौधरी : जमशेदपुर ब्लड सेंटर
6. ओपी जग्गी : जमशेदपुर पंजाबी समाज
7. भगवान सिंह : सीजीपीसी
8. नीरज सिंह
9. विकास सिंह
10. मंगल कालिंदी
11. शिव शंकर सिंह
12. अंकुर सिंह
13. अंजनी पांडेय
14. दिग्विजय सिंह
15. विजय आनंद मुनका – सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स
16. अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी)- अध्यक्ष मारवाड़ी समाज
17. शलीम अहमद- सिटी न्यूज़
18. स्वाति सिंग – रॉयल टेक

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का कार्यक्रम कैमरे की नजर में 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर