WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टेल्को और जुगसलाई फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को और जुगसलाई में शुक्रवार को अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से एक ओर जहां कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए है. वहीं इससे अपराधियों के भी हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इससे शहर में किसी बड़ी घटना की सुगबुगाहट तेज हो गई है। टेल्को फायरिंग मामले में पुलिस ने महेश मिश्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महेश के बयान पर पुलिस ने टेल्को महानंद बस्ती निवासी अग्नि पाठक, रामाधीन बागान निवासी राजू यादव और बिहार के सिवान निवासी मोहम्मद परवेज को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

दो दिन बाद विवाद का बदला लेने के लिए जुगसलाई में चली गोली

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर, जुगसलाई में शुक्रवार रात हुए फायरिंग मामले में भी पुलिस ने अभिजीत सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में जुगसलाई निवासी मनीष सिंह, मोहित पांडे, राहुल सिंह, रॉकी मिश्रा और सन्नी सिंह के अलावा अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। अभिजीत सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि वह उनके कार्यालय में भंडारा का आयोजन किया गया था। वे अन्य लोगों के साथ बैठे थे। इसी बीच कार और बाइक सवार पर सवार कुछ युवक आए और फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में दो लोगों को छर्रा लगा जिससे वे घायल हो गए।

दो दिनों पूर्व मोहित से मांगी थी रंगदारी

सूत्रों की माने मोहित जुगसलाई में अवैध कारोबार करता है। दो दिनों पूर्व अभिजीत के सहयोगियों द्वारा मोहित से अवैध धंधा चलाने के लिए रंगदारी की मांग की गई थी। विरोध करने पर मोहित के साथ मारपीट करते हुए उसका धंधा बंद करवा दिया था। इसी बात तो लेकर दोनो के बीच विवाद बढ़ गया। सूत्रों की माने तो शनिवार रात मोहित अपने अन्य साथियों के साथ बातचीत करने के लिए अभिजीत के पास गया था जहां विवाद के बीच फायरिंग की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर