Breaking News
Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Congres : तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे की अध्यक्षता में गांधी और शास्त्री जी को जयंती पर किया गया याद, प्रभारी बेदी हुए शामिल 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बलजीत सिंह बेदी उपस्थित हुए।

अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कांग्रेस के पदाधिकारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। स्वागत कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने मुख्य अतिथि बलजीत सिंह बेदी एवं कवि डॉक्टर उदय प्रताप हयात एवं विशिष्ट तिथि के रूप में तारकेश्वर झा को अंगवस्त्र एवं पौध प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि हमारे महान नेता महात्मा गांधी जी के कार्य एवं जीवनी हमारे जीवन में प्रासंगिक है। सत्य एवं अहिंसा के पुजारी ने अपने विचार धारा को भारत के अलावा सम्पूर्ण विश्व में स्थापित किया। आज के दिन सम्पूर्ण भारत में गांधी जी के विचार धारा को जन जन तक पहुंचा कर भाईचारा मजबूत किया जा सकता है। वहीं, हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री के महान कार्यों को भी भुलाया नही जा सकता है।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने जयन्ती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन सफल हुई और भारत आजाद हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री स्वः लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के आजादी में अपना सर्वस्व निछावर करते हुए अंग्रेजों के यातनाओं को सहते हुए जेल यात्रा की। जब उन्होंने भारतवर्ष के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने “जय जवान – जय किसान” का नारा देकर भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। ऐसे महान हस्ती, महान आत्मा को याद करते हुए, हम लोग उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने कहा कि कहा कि आज भारत के माहौल को कुछ लोगों ने खराब कर दिया गया है।भाईचारा का माहौल बिगाड रहें है। इस माहौल को शांत एवं प्रेम मुहब्बत बनाए रखने के लिए महात्मा गांधी के विचार धारा ही सफल होंगे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया। 

मुख्य अतिथि बलजीत सिंह बेदी, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान, सामंता कुमार, के के शुक्ल, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, ब्रजेन्द्र तिवारी, अरूण कुमार सिंह, अमरजीत नाथ मिश्र, अवधेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, सतीश कुमार, रमाशंकर पाण्डेय, सैलेन्द्र सिंह, दुर्गा प्रसाद, रंजीत सिंह, मुन्ना मिश्र, मुन्ना सिंह सेवादल, ज्योति मिश्र, अतुल गुप्ता, रंजीत राम, संध्या ठाकुर, राजा सिंह, रईस रिजवी छब्बन, कुमार गौरव, सरदार सुरेन्द्र सिंह, लक्की शर्मा, अमित श्रीवास्तव, इंतिखाब वास्ती, रवि करूवा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर