Ghatsila : झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन को सम्मानित किया गया

SHARE:

बुद्ध पूर्णिमा और ओल चिकी के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू के जन्मदिवस पर सम्मान समारोह

संताली समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए मंत्री को सम्मानित किया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घाटशिला स्थित JN प्लेस होटल में अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा और अखिल झारखंड संताली प्राइमरी शिक्षक संघ ने झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन को बुके देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मंत्री ने ओल चिकी के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू के जन्मदिवस को राज्य सरकार द्वारा राजकीय अवकाश घोषित करने की घोषणा की. इस कदम से संताली समाज में खुशी का माहौल है और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की गई.

इस कार्यक्रम में मौके पर अखिल भारतीय लेखक संघ शाखा झारखंड के सचिव सुधीर चंद्र मुर्मू, पूर्व कोषाध्यक्ष सह एडवाइजर (AISWA), भुजंग टुडू, अखिल झारखंड संताली प्राइमरी शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रधान चंद्र सोरेन, सदस्य दुमका मुर्मू, रामचंद्र हांसदा, सुरेश चंद्र बास्के, सौरभ माहली, सालखू, मांडी, पूर्ण चंद्र टुडू, श्याम चरण टुडू आदि उपस्थित थे.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर