WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : भाजपा द्वारा अंबेडकर दिवस सम्मान अभियान संगोष्ठी का आयोजन

SHARE:

फ़तेह लाइव,रिपोर्टर 

आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अंबेडकर जयंती अभियान दिवस के जिला संयोजक सह प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान के तत्वावधान में गिरिडीह जिला अंबेडकर भवन सह पुस्तकालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत अंबेडकर दिवस सम्मान अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : पहलगाम आतंकी हमले के शिकार पर्यटक को आजाद समाज पार्टी ने दी श्रद्धांजलि, दोषियों को चौराहे पर फांसी की मांग

इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कौशल किशोर एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र राय, सहवक्ता पूर्व विधायक नारायण दास, गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा तथा सहयोगी वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकाश दास मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा ने किया तथा कार्यक्रम के धन्यवाद ज्ञापन एवं समाप्ति की घोषणा कार्यक्रम के संयोजक सहवक्ता प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान ने की।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री शंकर दास, रूपलाल दास, जानकी दास, रविदास, मनोज हाड़ी, दीपक चौधरी, दीपक भारती सहित महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा कुमारी, जिला मंत्री संगीता सेठ, नौडीहा मंडल अध्यक्ष पिंकी कुमारी, नगर अध्यक्ष पुष्पा देवी, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी अंजना मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री सुभाष सिंह, भाजपा नेता अनूप सिंह, भाजपा के जनसंगठन के नेता संत कुमार लल्लू, धनवार प्रमुख के पूर्व प्रतिनिधि सुबोध सिंह, जनक राम, राम बालक पासवान, विजय राम, चंद्रिका चौधरी, विशाल गुप्ता, करू राणा सहित सैकड़ों भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता डॉ. कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 से पहले बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र बहुत कम देखने को मिलते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब की मूर्तियाँ और चित्र देश के पंचायत सचिवालयों तक पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीपी सिंह की सरकार के दौरान भाजपा के समर्थन से केंद्र में सरकार बनी और बाबा साहेब को भारत रत्न प्रदान किया गया। इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में लोकसभा के सेंट्रल हॉल में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई।

उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद बाबा साहेब के पंच तीर्थ स्थलों को विकसित कर तीर्थ स्थल घोषित किया गया। 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित करना भी भाजपा सरकार की ही पहल रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ. रविंद्र राय ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है और आज उन्हीं के बनाए संविधान से देश चल रहा है।

पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि संविधान की वजह से ही आज देवघर जैसे धार्मिक स्थल पर अनुसूचित जाति समुदाय का व्यक्ति विधायक बन सका है। पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने भी संविधान की शक्ति और बाबा साहेब के योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में डॉ. कौशल किशोर का स्वागत अंगवस्त्र देकर प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान ने किया। डॉ. रविंद्र राय का स्वागत अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास ने किया। विधायक नारायण दास का स्वागत पूर्व जिला महामंत्री सुभाष सिंह ने किया। जयप्रकाश वर्मा का स्वागत प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री संजीव सिंह गुड्डू ने किया। इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री संजीव सिंह गुड्डू, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीत सिंह पप्पू, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बग्गा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा कुमारी, जिला मंत्री संगीता सेठ, पिंकी कुमारी, अनूप सिंह, संत कुमार लल्लू विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर