Giridih : प्रखंड मुखिया संघ की बैठक आयोजित, कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ की एक बैठक होटल फोर सीजनस, बंखंजो बोर्डो हवाई अड्डा के समीप की गयी. बैठक में गिरिडीह प्रखंड के सभी मुखिया उपस्थित हुए. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर आलम ने की. जिसमें मुख्य रूप से संगठन के सशक्तिकरण पर चर्चा की गई तथा निम्न प्रस्ताव लिए गए. इनमें प्रमुख रूप से संगठन के संचालन के लिए प्रखंड परिसर में एक कमरे की मांग की गई जिससे संघ के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल हो सके. इसके अलावा उपायुक्त को आवेदन दे कर मनरेगा की नई योजनाओं की स्वीकृति के लिए मांग, तथा पीएचडी द्वारा गर्मी आने से पहले सभी पंचायतों में खराब पड़े चापानल की मरम्मती हेतु मांग, अंचल के कर्मचारियों की पंचायतों में रोस्टर के अनुसार उपस्थिति तथा अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष भगीरथ मंडल, बीरबल मंडल, रवींद्र मंडल, आशा देवी, सावित्री देवी, बुधनी देवी, रामेश्वर वर्मा आदि कई मुखियाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें : Giridih : संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी आंदोलन 23 दिसंबर को – राजकुमार यादव 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें