Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : उपायुक्त रामनिवास यादव ने की जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

SHARE:

  • जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश
  • गांवों में जागरूकता लाने को पंचायतों में होंगे रात्रि चौपाल व जन संवाद कार्यक्रम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 और जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पेयजल संबंधी शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण होनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को सुगम जल आपूर्ति और स्वच्छता की सुविधा मिल सके. ओडीएफ प्लस गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सत्यापन कार्य की जानकारी ली और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में तेजी लाने को कहा.

इसे भी पढ़ें : Giridih : कांग्रेस के नए कार्यालय का उद्घाटन 10 जुलाई को, तैयारियों को अंतिम रूप

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जल जीवन मिशन के तहत लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने मल्टी विलेज और एकल विलेज योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की. उन्होंने कचरा प्रबंधन, गोबरधन योजना, तरल और ठोस कचरा निस्तारण इकाइयों, प्लास्टिक संग्रहण केंद्र, कंपोस्ट पीट, सोख्ता गड्ढा इत्यादि की स्थिति की अद्यतन जानकारी ली. उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों और हेल्थ सब सेंटरों को जलापूर्ति योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. इसके साथ ही सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव को लेकर संबंधित अभियंता को निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : न्यू कीताडीह को मिला 100 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों के घरों में लौटी रोशनी

सभी शैक्षणिक व स्वास्थ्य संस्थानों को जल योजनाओं से जोड़ने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने पंचायती राज, मनरेगा, नगर विकास व अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि विभागीय आपसी समन्वय से योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए. उन्होंने पंचायत भवनों में व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम, रात्रि चौपाल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए. बैठक में डीडीसी, एसडीओ गिरिडीह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पेयजल, सिंचाई, स्वच्छता), एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर