WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी में ओलंपिक दिवस का भव्य आयोजन

SHARE:

  • उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, अकादमी की अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यवस्था की सराहना

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह स्थित मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी में ओलंपिक दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव उपस्थित रहे. अपने संबोधन में उपायुक्त ने मोंगिया स्टील और वॉलीबॉल अकादमी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अकादमी खेल जगत में नई दिशा प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा कि यहां की सुविधाएं निश्चित रूप से अंतरराष्ट्रीय मापदंडों को पूरा करती हैं और यह गिरिडीह के लिए गर्व की बात है. उपायुक्त ने डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह योगदान खेल के प्रति समर्पण और सामाजिक दायित्व का अनूठा उदाहरण है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर हुआ भव्य खेल आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मोंगिया अकादमी खेलों के क्षेत्र में बना रही है अंतरराष्ट्रीय पहचान

एमएनवीए के चेयरमैन डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे निःस्वार्थ भाव से अकादमी के विकास हेतु संकल्पित हैं और भविष्य में आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की दिशा में काम करेंगे. उन्होंने ओलंपिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया. डॉ. मोंगिया ने बताया कि वर्तमान में अकादमी में 40 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनकी रहने, खाने, पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था अकादमी द्वारा की जाती है और इसका पूरा खर्च वे स्वयं वहन करते हैं.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : चंदनकियारी में ओलंपिक दिवस पर साइकिलिंग और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का सफल आयोजन

खिलाड़ियों के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है मोंगिया वॉलीबॉल अकादमी

अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चे झारखंड सहित बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और हरियाणा जैसे राज्यों से आते हैं. इस प्रशिक्षण केंद्र की सबसे खास बात यह है कि यह देश का एकमात्र ऐसा वॉलीबॉल केंद्र है जहां इंडोर स्टेडियम की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. कार्यक्रम में मोंगिया स्टील के निदेशक हरिंदर सिंह मोंगिया, बलविंदर सिंह मोंगिया, एमएनवीए के सचिव जयदीप सरकार, सदस्य राकेश कुमार, अभय सिंह, आदिल सिद्दीकी, एलबी सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर