Breaking News
Jamshedpur : ZF CVCS India में 20% बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान Jamshedpur : गोविंदपुर में नितारा फाउंडेशन का 11वां रक्तदान शिविर संपन्न, 82 लोगों ने किया रक्तदान Update on the Nikhar Sablok murder case : News-26 कार्यालय से कर्मचारियों का निकाला गया डेटा, फिर पुलिस टीम ने राघव के घर दी दबिश, जांच पड़ताल जारी Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो के भव्य रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं में दिखा जोश Jamshedpur : DBMS College of Education में बीएड विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट मार्गदर्शन सत्र Jamshedpur : बागबेड़ा और नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : विक्रमादित्य लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के पचंबा मुख्य मार्ग पर अलकापुरी चौक स्थित मेहता परिसर में विक्रमादित्य क्लासेस एंड महेंद्र कोचिंग द्वारा विक्रमादित्य लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन शर्मा और सर जे सी बोस गर्ल्स प्लस टू स्कूल के प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में संस्थापक इंजीनियर कुमार गौरव और इंजीनियर मृगेंद्र कुमार के साथ उनके अभिभावक, भाजपा नेता, जिला परिषद सदस्य, जदयू के मंत्री सहित नगर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें Giridih : विधायक मद से बनने वाली पीसीसी रोड में अनियमितता का आरोप, मुखिया ने की जांच की मांग

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लाइब्रेरी के उद्घाटन में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

लाइब्रेरी की विशेषता के बारे में बताते हुए संस्थापक कुमार गौरव और मृगेंद्र कुमार ने कहा कि यह लाइब्रेरी छात्रों के लिए ध्वनि मुक्त वातावरण प्रदान करेगी और इसमें 103 सीटों की व्यवस्था की गई है. यह एसी युक्त लाइब्रेरी बच्चों को पाठ्यक्रम के अलावा सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री, सामान्य ज्ञान पुस्तकें, और अन्य आवश्यक संसाधन प्रदान करेगी. इस लाइब्रेरी का उद्देश्य छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें.

इसे भी पढ़ें Giridih : 27 मार्च से शुरू होगा स्वदेशी मेला, देसी विदेशी झूलों और लजीज व्यंजनों का मिलेगा आनंद

लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा सामग्री और पुस्तकें उपलब्ध होंगी

कार्यक्रम में डॉ. ललन शर्मा और मुन्ना कुशवाहा ने इस लाइब्रेरी के महत्व पर प्रकाश डाला. डॉ. ललन शर्मा ने कहा कि आजकल छात्र कंप्यूटर और मोबाइल का उपयोग करके अध्ययन करते हैं, लेकिन पुस्तकों का अध्ययन भी उतना ही जरूरी है. यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगी. मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि इस लाइब्रेरी के खुलने से छात्रों को मार्गदर्शन और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता से उनका अध्ययन सुगम होगा. साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री को बाहर से मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे छात्रों का आर्थिक बोझ कम होगा और समय की भी बचत होगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर