Jamshedpur : मानगो कुमरूम बस्ती में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी काम से लौटी तो देखा शव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के कुमरूम बस्ती निवासी 45 वर्षीय सुमन कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह चालक था
उसके छह बच्चे हैं. घटना सोमवार देर शाम की है. मृतक की पत्नी और बच्चे काम पर गए थे. पत्नी जब देर शाम घर वापस लौटी तो पति को फंदे से लटका देखा.

इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस पहुंची और इसके बाद सुमन को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल में ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा कि सुमन कुमार सिंह नशे का आदी था. वह कुमरूम बस्ती में किराये के मकान में रहता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर