ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव 20 को, श्याम जी तिवारी ने जारी किया बयान
शिक्षा, रोजगार, पारदर्शिता और सामाजिक एकता को बताया प्राथमिकता
वरीय संवाददाता, प्रवीण सेठी।
आगामी 20 सितंबर को होने वाले ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं और सभी प्रत्याशी समाज के बीच अपनी बात पहुंचाने में जुटे हैं। इसी क्रम में जुगसलाई निवासी श्याम जी तिवारी भी चुनाव मैदान में हैं और उन्हें समाज के लोगों का समर्थन मिलने की बात सामने आ रही है।
पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्याम जी तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल बदलाव करना नहीं, बल्कि संगठन को और बेहतर, मजबूत एवं प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने विशेष रूप से समाज के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को मजबूत करने तथा यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि समाज का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अवसरों से वंचित न रहे।
श्याम जी तिवारी ने संगठन के कार्यों में पारदर्शिता, आपसी एकता और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा, जब समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए।
उन्होंने समाज के मतदाताओं से आगामी 20 सितंबर को सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने घंटी छाप पर मतदान कर उन्हें आशीर्वाद देने का आग्रह किया, ताकि वे आगे भी समाजहित में सेवा कार्यों को जारी रख सकें।




































