Breaking News
Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अब घर बैठे प्रशासन तक पहुंचाएं अपनी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp सेवा शुरू

SHARE:

8580090001 नंबर या QR कोड से दर्ज होगी शिकायत, SMS से मिलेगी कार्रवाई की जानकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में अब जिले के नागरिकों को अपनी समस्याओं और शिकायतों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू की है, जिसके जरिए लोग अपने मोबाइल फोन से घर बैठे प्रशासन तक अपनी शिकायत पहुंचा सकेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में ‘अबुआ मित्र’ सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा और अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी मौजूद रहे।

WhatsApp पर ऐसे दर्ज होगी शिकायत

नागरिक WhatsApp नंबर 8580090001 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। इसके अलावा उपलब्ध QR कोड स्कैन कर भी सीधे इस सुविधा तक पहुंचा जा सकेगा। नागरिक अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर समस्या से संबंधित आवश्यक जानकारी दे सकेंगे। जरूरत पड़ने पर शिकायत से जुड़े दस्तावेज भी WhatsApp के माध्यम से उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

संबंधित विभाग तक पहुंचेगी शिकायत

WhatsApp के जरिए प्राप्त शिकायतों को जिला प्रशासन के जन सहायता पोर्टल jansahayatajsr.in पर दर्ज किया जाएगा। शिकायत की प्रकृति के आधार पर उसे संबंधित विभाग, कार्यालय या सक्षम पदाधिकारी के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

शिकायतों की निगरानी और फॉलोअप भी जन सहायता पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इससे शिकायत के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

SMS से मिलेगी शिकायत की स्थिति

शिकायत दर्ज कराने वाले नागरिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से शिकायत की स्थिति और प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों को अपनी शिकायत का हाल जानने के लिए बार-बार कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जिला प्रशासन के अनुसार, यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए उपयोगी होगी। WhatsApp की आसान पहुंच के माध्यम से लोग अपने घर से ही प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे।

उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से ‘अबुआ मित्र’ सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि शिकायतों के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान की व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

‘अबुआ मित्र—प्रशासन से जुड़ने में आपका अपना मित्र।’

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर