WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के निर्देश

SHARE:

अतिक्रमण, अवैध खनन, सड़क-जमीन विवाद से लेकर आवास, प्रमाण पत्र और चिकित्सा सहायता तक पहुंचे आवेदन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जन शिकायत निवारण दिवस में सड़क अतिक्रमण, अवैध खनन, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, जाति, आवासीय एवं जन्म प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान जमा करने में आ रही परेशानी, गंभीर बीमारी के इलाज के लिए चिकित्सा सहायता, जमीन विवाद और जर्जर विद्युत खंभों को हटाने से संबंधित मामले सामने आए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति समेत विभिन्न निजी मामलों तथा सामाजिक एवं जनहित से जुड़े आवेदन भी उपायुक्त को सौंपे गए।

उपायुक्त ने सभी प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने और मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम किया जाए तथा पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर