Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 134वें डूरंड कप ट्रॉफी का भव्य अनावरण, राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मुख्य अतिथि

SHARE:

  • XLRI सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल, मंत्री, सेना के अधिकारी व प्रशासनिक पदाधिकारी हुए शामिल, टूर्नामेंट 24 जुलाई से
  • लोकनृत्य और ट्रॉफी टूर ने बढ़ाया आयोजन का आकर्षण, टूर्नामेंट में नेपाल की टीम भी होगी शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के XLRI सभागार में आयोजित एक विशेष समारोह में 134वें डूरंड कप ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया. इस आयोजन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि और राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा किया गया जिसे झारखंड सरकार का सहयोग प्राप्त हुआ. समारोह में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, खेल निदेशक शेखर जमुआर, भारतीय सेना के अधिकारी मोहित मल्होत्रा, परमजीत सिंह डागर, टाटा स्टील के प्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में प्रखण्ड व मण्डल अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राज्यपाल ने कहाऐसे आयोजनों से युवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि डूरंड कप जैसा प्रतिष्ठित टूर्नामेंट झारखंड में आयोजित होना राज्य के लिए गौरव का क्षण है. उन्होंने कहा कि इससे राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा शक्ति को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि फुटबॉल ऐसा खेल है जो हर वर्ग के बीच लोकप्रिय है और यह अनुशासन, टीम भावना और एकता का प्रतीक है. राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी का दावा किया है, जो खेल के क्षेत्र में देश की गंभीरता को दर्शाता है. झारखंड के युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, और ऐसे आयोजन उन्हें और अधिक प्रेरित करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Sindri : 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को लेकर सिंदरी में लामबंदी तेज, विपक्षी दलों और यूनियनों ने दिया समर्थन

खेलों के माध्यम से राज्य को मिलेगी नई पहचान मंच : राज्यपाल का संबोधन

मंत्री रामदास सोरेन ने अपने वक्तव्य में कहा कि राज्य सरकार की नई खेल नीति का उद्देश्य खेलों को प्रोत्साहित करना और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि डूरंड कप जैसे आयोजन राज्य के गौरव को और ऊंचा करते हैं. उन्होंने भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य के युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करेंगे. मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों के विकास हेतु नए फैसले ले रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

खेल नीति से खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा : मंत्री रामदास सोरेन

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी मंच पर प्रस्तुत किया गया. छऊ और संथाली नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं भारतीय सेना के जवानों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी भांगड़ा ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों को फुटबॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इस बार जमशेदपुर को दूसरी बार डूरंड कप की मेज़बानी मिली है, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. 24 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें जमशेदपुर FC, इंडियन आर्मी FT, त्रिभुवन आर्मी FC (नेपाल) और 1 लद्दाख FC हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट से पहले 7 और 8 जुलाई को शहर में ट्रॉफी टूर भी आयोजित किया जा रहा है जिसे लेकर खेलप्रेमियों में भारी उत्साह है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर