Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में राज्यभर से 400 प्रतिभागी हुए शामिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के झारखंड चैप्टर द्वारा बिष्टुपुर मिलानी हॉल में ‘झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यभर के 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए. सुबह उद्घाटन सत्र संपन्न होने के बाद प्रतियोगिता शुरt हुई तथा संध्या तक चली. उसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ जिसमें विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगित का उद्घाटन फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम भादौरिया तथा सम्मानित अतिथियों ने किया. इस दौरान झारखंड सरकार जैप आईटी के सीईओ राज कुमार गुप्ता तथा टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (शेयर्ड सर्विस) प्रोबाल घोष मौजूद थे. वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में फेडरेशन की महासचिव रितु रावत, समय कंस्ट्रक्शन के निदेशक राजेश सिंह, योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय कुमार झा, दिलीप पोद्दार, अर्जुन शर्मा, पूरोबी घोष, डॉ. लोकनाथ नाथ तथा फेडरेशन के टेक्नीकल निदेशक राजेश एम आचार्य शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : हिन्दू नव वर्ष पर जुगसलाई एमई स्कूल रोड से निकला भव्य जुलूस

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों ने अपने प्रदर्शन से सबकों चौंकाया

प्रतियोगिता में 12 अलग-अलग श्रेणी में प्रतिभागी शामिल हुए तथा अपने योग प्रदर्शन से पुरस्कार जीतने में सफल रहे. निर्णायक के रुप में शहर के अलावा रांची, नेतारहाट, चाईबासा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक आदि स्थानों से योग के कुल 18 विशेषज्ञ मौजूद रहे, जिन्होंने प्रत्येक ग्रुप के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं का चयन किया. प्रतियोगिता में जहां पांच वर्ष के बच्चे शामिल हुए, वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों ने भी एक से बढ़कर एक योगा का प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया. प्रतियोगिता में चैंपियंस ऑफ चैंपियन का खिताब महिला श्रेणी में श्रेया साव जबकि पुरुष वर्ग में आशीष रंजन को प्रदान किया गया. इस दौरान मॉम्स केटेगरी में भाग लेनेवाली महिलाएं भी पीछे नहीं रही और बेहतर प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : परसुडीह में 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

योगा से मन और शरीर स्वस्थ रहता है

मौके पर अतिथियों ने स्वस्थ रहने के लिये योग को कारगर बताया. कहा कि इसके माध्यम से न सिर्फ शरीर, बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है. कई अतिथियों ने मंच से ही योग के माध्यम से उन्हें हुए फायदों के अनुभव साझा किये. इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत फेडरेशन के इंडिया अध्यक्ष सह सरकार योग एकेडमी के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार व उनकी धर्मपत्नी स्मिकी सरकार ने किया. कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी तथा धन्यवाद ज्ञापन स्मिकी सररकार ने किया. पूरे कार्यक्रम का संचालन कर्नाटक से आये फेडरेशन के टेक्नीकल डायरेक्टर राजेश एम आचार्य ने किया. आयोजन को सफल बनाने में सपन साव, मुन्ना शर्मा सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर