WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पिता के मार्ग पर चल रहे पुत्र टीटू भाटिया, समाजसेवी गुरदयाल सिंह भाटिया की स्मृति में शुक्रवार को बिष्टुपुर गुरुद्वारा में लगेगा फ्री आई चेकअप कैंप, विशेष समागम में भाई जसकरण सिंह पटियाला वाले करेंगे संगत को निहाल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाजसेवी एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व संरक्षक स्वर्गीय गुरदयाल सिंह भाटिया की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बिष्टुपुर गुरुद्वारा में दोपहर 12 से 1 बजे तक भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया है। समागम में विशेष रूप से विश्व प्रसिद्ध भाई जसकरण सिंह जी पटियाला वाले पहुंच रहे हैं, जो कीर्तन गायन करेंगे। साथ ही बिष्टुपुर गुरुद्वारा कैंपस में सुबह 10 बजे से गुरदयाल सिंह भाटिया की स्मृति में उनके पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह टीटू परिवार द्वारा डॉक्टर जीबी सिंह के सौजन्य से फ्री आई कैंप लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : विधायक ने किया सोपोडेरा में शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ, कन्या उच्च विद्यालय में गेट और हॉल का उद्घाटन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिसमें आंखों की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर निशुल्क दवा भी दी जाएगी एवं जिनकी आंखों को ऑपरेशन की जरूरत होगी उनका ऑपरेशन 7 दिनों के अंदर निशुल्क कर दिया जाएगा। सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने समूह साथ संगत से निर्धारित समय अनुसार पहुंचने की अपील की है।

मालूम हो कि स्व. गुरदयाल सिंह भाटिया की समाजसेवक के रूप में शहर में पहचान थी। अब उनके ही मार्ग पर पुत्र सुरेन्द्र भाटिया उर्फ टीटू चल पढ़े हैं। शहर में अपने पिता के किये गए कार्यों को आगे बढ़ाने में कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में यह निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जा रहा है। इसके अलावा भी कई लोगों की मदद करके वह भी समाजसेवा कर रहे हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर