Jamshedpur : स्व. गुरदयाल सिंह की स्मृति में रविवार को बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजेगा धार्मिक समागम, पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी भाई गुरविंदर सिंह रुद्रपुर वाले करेंगे संगत को निहाल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर लौहनगरी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रमुख उद्योगपति स्व. गुरदयाल सिंह भाटिया की तीसरी पुण्यतिथि पर रविवार को बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा में भव्य धार्मिक समागम आयोजित किया गया है। उनके पुत्र दयाल बिल्डर के प्रोपराइटर सुरेंद्रपाल सिंह टीटू परिवार की ओर से 11 बजे सहज पाठ का भोग उपरांत कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। 11.30 से दोपहर 1.15 बजे तक कीर्तन समागम में पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी भाइ गुरविंदर सिंह रुद्रपुर वाले संगत को गुरु भक्ति में लीन करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे अरदास उपरांत गुरू का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि स्व. गुरदयाल सिंह जहां शहर के प्रमुख उद्योगपति थे. वही जमशेदपुर के सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले एक स्तंभ थे। वे सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक, स्टेशन रोड गुरुद्वारा, गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा एवं जुगसलाई थाना शांति समिति के अध्यक्ष, सेंट्रल शांति समिति के सदस्य एवं कई अन्य संस्थाओं के प्रमुख पदों पर रहते हुए समाज हित में बहुत ही अच्छे कार्यों के लिए जाने जाते थे। उनके द्वारा समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों में 1984 के दंगों में सभी संप्रदाय के लोगों में आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में उल्लेखनीय सहयोग रहा। गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में जीआरडी इंग्लिश स्कूल की शुरुआती समय में इनका भरपूर सहयोग के चलते आज जीआरडी इंग्लिश स्कूल में सभी संप्रदाय के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समाज में कभी-कभी विपरीत परिस्थितियों में समाज की एकजुकता के लिए इनका उल्लेखनीय सहयोग रहा। इनका अपना व्यक्तित्व ऐसा था किसी भी समस्या या उत्पन्न विवाद को निपटाने के लिए अगर यह शामिल हो गए, तो तय था कि इस समस्या का समाधान निश्चित रूप से हो जाएगा। समय-समय पर सिक्स समाज की हर गतिविधियों में, रामनवमी अखाड़ा, मोहर्रम अखाड़ा मे बढ़-चढ़कर सहयोग रहता था। जब बाबरी मस्जिद को शहीद किया गया था। उस समय जुगसलाई का वातावरण तनाव पूर्ण हो गया था, परंतु स्वर्गीय गुरदयाल सिंह के प्रयासों से सब कुछ शांतिपूर्वक तरीके से सौहार्द वाता रन बनाए रखा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें