Ravi became an example of humanity in Jamshedpur :  माता रानी के भक्त रवि जयसवाल ने शुरू की नई पहल, एमजीएम अस्पताल में हर शनिवार जरूरतमंदों को मिलेगा नि:शुल्क भोजन

SHARE:

माता वैष्णो देवी सेवा समिति ने शुरू की सेवा, पहले दिन 200 मरीजों व परिजनों ने किया भोजन; लक्ष्य इसे प्रतिदिन संचालित करने का

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर: कहते हैं, “नर सेवा ही नारायण सेवा” और “भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य”। इसी भावना को साकार करते हुए समाजसेवी एवं माता रानी के भक्त रवि जायसवाल ने एक सराहनीय पहल की है। माता वैष्णो देवी सेवा समिति के बैनर तले शनिवार से कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन सेवा की शुरुआत की गई।

सेवा के पहले ही दिन डेढ़ से दो सौ लोगों ने भोजन ग्रहण किया। भोजन में दो प्रकार की सब्जी, दाल, चावल, पापड़ और अचार परोसा गया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद मरीजों के परिजनों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे राहत देने वाला कदम बताया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रवि जयसवाल ने बताया कि एमजीएम अस्पताल में झारखंड के कोल्हान सहित दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर मरीज इलाज के लिए आते हैं। उनके साथ आने वाले परिजनों को भोजन की व्यवस्था करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए समिति ने प्रत्येक शनिवार को नि:शुल्क भोजन वितरण का निर्णय लिया है। भविष्य में इसे प्रतिदिन संचालित करने की भी योजना है।

उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस सेवा का सबसे बड़ा उद्देश्य है। उनका मानना है कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे कार्यों में योगदान देना चाहिए, ताकि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे।

 

इस सेवा अभियान को सफल बनाने में समिति के सदस्य रोहित सिंह, मनीष मिश्रा, अश्विनी कुमार, साकेत यादव, दीपू सिंह और विकास सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। रवि जयसवाल ने कहा कि “एमजीएम अस्पताल में कोल्हान के दूरस्थ क्षेत्रों से अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर मरीज इलाज के लिए आते हैं। उनके परिजनों को भोजन की चिंता न करनी पड़े, इसी उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना से हम यह कार्य कर रहे हैं। आगे चलकर इस सेवा को प्रतिदिन संचालित करने की योजना है।”

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें