Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी

SHARE:

छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के सदस्य

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में चैती छठ पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूर्य मंदिर समिति ने व्रतधारियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के मार्गदर्शन में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

मंदिर परिसर स्थित दोनों तालाबों की गहन सफाई कर उनमें स्वच्छ और निर्मल जल भरा गया है। साथ ही, पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों की सेवा के लिए विशेष सेवा शिविर भी लगाए गए हैं, जहां प्रातः अर्घ्य के दिन बुधवार को गाय का कच्चा दूध, अगरबत्ती, चाय और पेयजल की व्यवस्था की गई है। चैती छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय शरबत का वितरण किया जाएगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा के लिए उमड़ेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। जिसमें स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सैकड़ों सदस्य मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालु “पहले आओ-पहले पाओ” की तर्ज पर घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर में व्रतधारियों के लिए मेडिकल कैंप और चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से चैती छठ पूजा में सूर्य मंदिर आकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का आग्रह किया है। मंदिर परिसर के सभी घाटों के प्रवेश द्वार को दोपहर 2 बजे खोल दिया जाएगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर