Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अमरप्रीत सिंह काले ने किया सावन महोत्सव का शुभारंभ

SHARE:

मनीफीट रजक समाज महिला समिति के आयोजन में संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में मनीफीट रजक समाज महिला समिति की ओर से साकची स्थित एक होटल में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित महिलाओं एवं समाज के सभी सदस्यों को सावन महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सावन की पावन बेला में आयोजित इस महोत्सव में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की मनमोहक छटा देखने को मिली। महिलाओं ने विभिन्न पारंपरिक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि सावन महोत्सव जैसे आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति समाज की सशक्त धुरी है और सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी प्रेरणादायी है।

काले ने आयोजन के लिए मनीफीट रजक समाज महिला समिति की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समिति को भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में शहर की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों, महिला समिति की पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग और सहभागिता से सावन महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर