Jamshedpur : वैसाखी पर शनिवार को रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा में होगा अमृत संचार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आगामी 13 अप्रैल शनिवार को बैसाखी के मौके पर खालसा सृजना दिवस को समर्पित करते हुए अमृत का बाटा तैयार कर अमृत संचार किया जायेगा. अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा परिसर में अभिलाषी श्रद्धालुओं को अमृत पान करा खालसा बनने की दात दी जाएगी.

इस बाबत जानकारी देते हुए अकाली दल के रविंदरपाल सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल शनिवार को अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सहयोग से दोपहर एक बजे से सिख श्रद्धालुओं को अमृत संचार कराया जायेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा ने अपील की है कि इस शुभ अवसर जमशेदपुर की सिख संगत बड़ी संख्या में अमृत पान कर गुरसिख सजते हुए और सिखों को भी प्रेरित करें. अधिक जानकारी के लिए 7261828162 व 9334714124 पर फोन भी कर सकते हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें