Breaking News
New Delhi Jail Road : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਬਾਬਾ ਫ਼ਤਹਿ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਿਖ਼ੇ 7 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ Setback for BJP in by-elections : ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਦੇ ਰੋਸ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਜ਼ੁਲਮ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਪਇਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਉਪਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਮਿਲਿਆ ਸਿਆਸੀ ਝਟਕਾ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਾਜੌਰੀ ਗਾਰਡਨ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਏਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ, ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਫੀਸ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਲਾਹ Digital Farming : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਡਿਜੀਟਲ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮਿਸ਼ਨ-ਮੋਡ ਰੋਲਆਊਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ: ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਹਨੀ Jamshedpur : जदयू नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह की मां का निधन, सरयू समेत अन्य ने जताया शोक Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Jamshedpur : तेंदुआ के सोनारी पहुंचने पर दहशत का माहौल, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और पलामू टाइगर रिजर्व आई टीम, पदचिन्ह से करेगी जांच

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

जमशेदपुर के कदमा स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क में तेंदुए की झलक मिलने के बाद से ही वन विभाग अलर्ट मोड पर है. वहीं वन विभाग ने लोगों को भी अलर्ट कर दिया है. इधर, सोमवार सुबह सोनारी नार्थ लेआउट में एक जानवर का क्षत विक्षत शव पाए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का मानना है कि तेंदुए के द्वारा ही जानवर को खाया गया है। वहीं मौके पर लगे एक सीसीटीवी में भी एक जानवर की घुंघली तस्वीर सामने आई जो तेंदुए की हो सकती है. इधर, जानवर के शव मिलने की सूचना वन विभाग को मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानवर के शव को जांच के लिए अपने साथ ले गई. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की उसे तेंदुए ने खाया है या किसी और जानवर ने.

इधर, तेंदुए के कदमा क्षेत्र में होने की सत्यता के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से शहजादा इकबाल और पलामू टाइगर रिजर्व डॉ सुनिल कुमार को बुलाया गया है. इनकी टीम द्वारा तेंदुए के पद चिन्ह की जांच की जाएगी. शहजादा इकबाल ने बताया कि बायोडायवर्सिटी पार्क में 10 और आस-पास के दो पार्क में 8-8 ऐसे स्थल को चिन्हित किया गया है जहां मिट्टी डाली जाएगी. अगर तेंदुआ इस मिट्टी से होकर गुजरेगा तो उसके पद चिन्ह मिट्टी में आ जाएंगे जिससे तेंदुए के होने का पता चलेगा. वहीं पार्क में एक केज भी लगाया गया है जिसमें एक जानवर को रखा गया है. अगर तेंदुआ उस केज में आएगा तो उसमें फंस जाएगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सोनारी में जानवर का शव मिलने के मामले में डीएफओ ने कहा कि जिस तरह से जानवर को खाया गया है उसे देखकर प्रतित होता है कि वह किसी तेंदुए द्वारा नहीं खाया गया है. हालांकि, फिर भी इसकी जांच की जा रही है. वहीं बायोडायवर्सिटी पार्क में भी तेंदुए के होने की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोग किसी भी अपवाह पर ध्यान ना दे. वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. किसी भी सहायता या सूचना के लिए वन विभाग के नंबरों पर इसकी सूचना दे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर