Breaking News
Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार Jamshedpur : 14 नवंबर को मनाया जाएगा खालसे की माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बसंती दस्तार और बसंती ओढ़नी धारण कर पुष्पवर्षा के साथ साकची की संगत करे नगर कीर्तन का स्वागत: निशान सिंह

SHARE:

शहीदी नगर कीर्तन के सम्मान में नूरानी हो उठेगा साकची गुरुद्वारा का डयोढ़ी साहिब

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

हिन्द की चादर, सिखों के नवम गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन आगमन के स्वागत की तैयारियां जोश और श्रद्धा के साथ अपने चरम पर हैं। इस पवित्र अवसर पर साकची गुरुद्वारा की डयोढ़ी साहिब रंगबिरंगी रोशनी से नूरानी (प्रकाशमय) हो कर माहौल को और भी भक्तिमय व अलौकिक बना देगा।

शनिवार की शाम को गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान निशान सिंह ने एक बयान जारी कर आह्वान किया है कि साकची की संगत बसंती दस्तार और बसंती ओढ़नी धारण कर पुष्पवर्षा करते हुए गुरु साहब की पालकी साहिब का स्वागत कर गुरु महाराज की खुशियाँ प्राप्त करें। सरदार निशान सिंह ने कमिटी के सभी सदस्यों से भी आह्वान किया कि वे शाम के वक्त ससमय गुरुद्वारा पहुँचें ताकि पुष्पवर्षा के साथ गुरु साहब को रुमाला भेंट कर सकें। यह क्षण संगत के लिए गुरु जी के प्रति श्रद्धा, प्रेम और समर्पण का प्रतीक होगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस शहीदी नगर कीर्तन में साकची की संगत के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी भाग लेंगे। डयोढ़ी साहिब की रंगबिरंगी रोशनी और शबद कीर्तन की मधुर ध्वनि वातावरण को दिव्य और भक्तिपूर्ण बना देंगी। निशान सिंह ने कहा-यह उत्सव न केवल सिख समुदाय का बल्कि समस्त मानवता के लिए गुरु जी के संदेश—सत्य, सेवा और बलिदान को फैलाने का अवसर है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर