Breaking News
Jharkhand Certificate Update: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, निवास और EWS प्रमाण पत्र, सभी DC को निर्देश EXTRA COACH ALERT: यात्रियों को राहत, 29 अगस्त से 4 सितंबर तक 5 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, कुर्ला ट्रेन भी लिस्ट में Jamshedpur : प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव : दिनेश कुमार Jamshedpur BJP : सिख नेताओं ने डॉ. प्रदीप वर्मा से की मुलाकात, राष्ट्रीय मंत्री बनने पर अंगवस्त्र भेंट कर दी बधाई Jamshedpur Raksha Bandhan : SSP की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, कहा- पुलिस से मिलता है सुरक्षा का भरोसा Jamshedpur Police : सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए छात्रों को नशा, साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Big Crime : भुइयांडीह में टकलू लोहार पर अंधाधुंध फायरिंग, स्थिति गंभीर, बदमाश को पकड़ने गये युवक पर भी चलाई गई गोली, देखें – Video

SHARE:

बाइक सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, टीएमएच में हंगामा, सीसीटीवी खंगालने का काम शुरु

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

गुरुवार को एक ओर एसएसपी पुलिस अमले को लेकर साकची में पैदल गस्त करने निकले थे, ताकि अपराधियों पर ख़ौफ़ बना रहे और इधर, सरेशाम सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह स्थित साहू होटल के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने छायानगर निवासी टकलू लोहार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी तेज़ी से बर्निंग घाट की ओर फरार हो गए. इधर, टकलू के साथियों ने पास ही मौजूद पीसीआर वाहन की मदद से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. घटना के बाद वरीय अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। डीएसपी बीरेंद्र राम ने इलाके के सीसीटीवी को भी खंगाला। सिटी एसपी मुकेश लूणयत ने मामले की छानबीन की और थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दो बाइक से आए थे चार अपराधी

प्रत्यक्षदर्शी मानस ने बताया कि वो टकलू और अन्य साथियों के साथ कार बनवाने गया था. वह कार का जैक लगाने के लिए झुका था। तभी बस स्टैंड की तरफ से दो बाइक पर सवार चार अपराधी मुंह बांधकर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. उन्होंने एक युवक को धर दबोचा पर युवक ने उस पर भी फायरिंग की. गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई.

टकलू का भी रहा है अपराधिक इतिहास

बताया जाता है कि घटनास्थल पर अपराधियों ने 6 से 8 राउंड गोलियां चलाई। परिजनों ने टीएमएच अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। टकलू का भुइयांडीह में गैरेज है। उसका पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है। सूत्र बताते हैं कि अवैध शराब के धंधे के कारण यह घटना घटी है। बहरहाल, यह जांच का विषय है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु करते हुए अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर