Jamshedpur Big Dharmik Samagam: रंगरेटा महासभा का चौथा धार्मिक समागम 17 व 18 दिसंबर को, पटना, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों से आएगी संगत, उड़ीसा के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि, देखें- Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भालूबासा के होटल “मिष्टी इन” में लौहनगरी की सामाजिक और धार्मिक संस्था “रंगरेटा महासभा” का संवाददाता सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष मंजीत गिल द्वारा आयोजित किया गया. सम्मेलन में झारखंड के सबसे बड़े गुरमत समागम की जानकारी देते हुए सिंह ने बताया कि आगामी 17 और 18 दिसंबर को दो दिवसीय चौथा विशाल समागम मनाया जा रहा है.

गिल ने कहा कि बाबा जीवन सिंह जी के 319वें शहीदी दिवस को समर्पित इस समागम की शुरुआत 15 दिसंबर की सुबह 7.30 बजे गुरूद्वारा श्री कलगिधर टुईलाडुंगरी साहिब में अखंड पाठ से होगी, जिसका समापन 17 दिसंबर की सुबह 7.30 बजे होगा. 17 दिसंबर को ही अखंड पाठ के भोग के उपरांत सुबह 8.30 बजे से विशाल शोभायात्रा बैंड बाजा, गतका पार्टी, पंच प्यारे और गुरु की लाडली फौज के साथ गुरूद्वारा कलगिधर साहिब से आरंभ होकर ट्रांसपोर्ट मैदान एग्रिको पहुंचेगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर शनिवार को सुबह 10.30 बजे से लेकर रात 11.00 बजे तक पटना साहिब के कीर्तनी जत्था, पंजाब के ढाडी जत्था, गुरमत विचार, धार्मिक नाटक ‘गुरु के बेटे’ आदि विभिन्न कार्यक्रम लगातार संगत में संचार करेंगे.

वहीं दूसरे दिन 18 दिसंबर रविवार को भी सुबह 10.30 से रात्रि 11.00 बजे तक पटना और पंजाब के विभिन्न जत्थे कीर्तन, गरमत विचार और धार्मिक नाटक लालां दी कुर्बानी संगत में गुरमत प्रचार हेतु प्रस्तुत करेंगे. 17 दिसंबर को पंजाब के चंडीगढ़ से सरदार जसवंत सिंह कार सेवा वाले बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंजाब के मोगा के पूर्व पुलिस अधीक्षक मुख्तियार सिंह सहित अन्य कई राज्यों से सिख समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित रहेंगे.

गिल ने कहा कि 18 दिसंबर रविवार को उड़ीसा के राज्यपाल रघुबर दास बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे. इस धार्मिक समागम में राज्यपाल के हाथों सिख समाज सहित शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए कई हस्तियां सम्मानित होंगी.

समागम की तैयारी को लेकर सामाजिक संस्था ‘रंगरेटा महासभा’ समय-समय पर मीडिया को जानकारी देती रहेगी. संवाददाता सम्मेलन में रंगरेटा महासभा के महासचिव अमृत सिंह, सहसचिव जगतार सिंह, कैशियर साहिब सिंह, जॉइंट कैशियर सुखदेव सिंह मिठू, प्रभारी जसवंत सिंह संधू, जसवंत सिंह गिल, मलकीत सिंह, राजू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर