WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भाजपा कर रही व्यापक तैयारी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ सांसद विद्युत वरण महतो ने की बैठक

SHARE:

प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रभारी अभय सिंह समेत कई वरीय नेतागण रहे मौजूद, सफलता और भव्यता पर हुई व्यापक चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर के बिष्टूपुर गोपाल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा की तैयारी और सफलता के लिए भाजपा जिला कार्यालय के साथ विभिन्न स्तरों पर बैठकें कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लौहनगरी जमशेदपुर आगमन पर आयोजित होने वाले सभा एवं रोड शो की सफलता सुनिश्चित करने के के निमित्त जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने भाजपा प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम के प्रभारी नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं प्रभारी अभय सिंह व अन्य वरीय नेताओं के संग पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Chaibasa : नशे व लॉटरी की लत से युवा वर्ग हो रहे तबाह

जमशेदपुर सर्किट हाउस में सम्पन्न हुए इस मुलाकात में सभा की सफलता और भव्यता के लिए विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें सभा के आयोजन, रोड शो, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, प्रचार अभियान और जनसंपर्क अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शहर आगमन जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के लिए कई मायनों में विशेष है। उनके आगमन पर प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता और परिश्रम के साथ कार्य करना होगा।

बैठक के दौरान पार्टी के द्वारा की जा रही व्यापक तैयारियों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा को लेकर पार्टी ने विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जो कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की विशेष देखरेख करेंगे। इसके साथ ही, लोगों से जुड़ने और उन्हें आमंत्रित करने हेतु वृहद जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे कि अधिक से अधिक लौहनगरीवासी सभा में शामिल हो सकें।

भाजपा प्रदेश मंत्री और कार्यक्रम के प्रभारी नंदजी प्रसाद ने सभा के आयोजन की सफलता को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम न केवल पार्टी के लिए, बल्कि राज्य के समग्र विकास के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। जो झारखंड के लिए समृद्धि और उन्नति के द्वार खोलेगा।

कार्यक्रम के अन्य प्रभारी सह पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने भी सभा की तैयारियों पर अपने विचार साझा किये और सभा के निमित्त चल रही तैयारियों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आगमन से जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान के कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का वातावरण है। भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक पूरे जोश और उत्साह के साथ इस सभा की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हलदर नारायण साह एवं सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार भी मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर