WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा नेता विकास सिंह ने खरीदा नामांकन का पर्चा, पर्चा हाथ में मिलते ही हुए भावुक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा नेता विकास सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के नामांकन हेतु पर्चा खरीदा। विकास सिंह अपने माथे में पर्चा रखकर उपायुक्त कार्यालय से बाहर निकले। जब प्रेस वालों ने उनसे भाजपा से बागी बनने की बात कही तो फफक कर रो पड़े। विकास सिंह ने कहा कि असली भाजपाई वे ही हैं, क्योंकि 25 वर्षों से एक बार भी भाजपा को अपनी निजी स्वार्थ के लिए कभी गाली नहीं दिया।

विकास सिंह ने कहा की स्थानीय विधायक सह सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मंत्री पद की शपथ लेते ही बेकाबू हो गए थे। पावर का दुरुपयोग कर उन्होंने सैकड़ो अनैतिक कार्य किया। कोई भी व्यक्ति या पार्टी के लोग उनसे लड़ने की हिम्मत नहीं उठा पा रहा थे। विकास सिंह ने कहा कि वे माथे में कफन बांधकर उनसे लड़ने सड़क पर पांच वर्ष पहले निकल गए थे और यह चुनाव की लड़ाई उनके लिए एक साधारण लड़ाई है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विकास सिंह ने कहा निकलते समय अपनी धर्मपत्नी को कह कर निकाले थे कि बलवान दुर्योधन रूपी मंत्री से लड़ने जा रहा हूं। लौट कर आऊंगा कि नहीं अकेले रहने का आदत डाल ले। अपने बच्चों को कहा था कि मां के साथ रहना सीख लो। विकास सिंह अन्याय के खिलाफ सर में कफन बांधकर सड़क पर लड़ने निकल पड़ा है और आज जब चुनाव सामने आ गया है। भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। विकास सिंह ने कहा कि वही असली भाजपाई है, क्योंकि 25 वर्षों से भाजपा की राजनीति किया है। 

विकास सिंह ने कहा कि उनके शरीर के कतरे कतरे में मेड इन बीजेपी लिखा हुआ है। विकास सिंह ने कहा कि वह धनवान और बलवान व्यक्ति नहीं है, ना ही उनके पास कोई स्टार प्रचारक है। उनका चुनाव तो जगत के सुपरस्टार बाबा बैद्यनाथ एवं जमशेदपुर पश्चिम की जनता लड़ेगी। विकास सिंह ने कहा जाड़ा, गर्मी या बरसात साल में कोई भी ऐसा दिन नहीं, जिस दिन विकास सिंह ने जरूरतमंद लोगों के लिए खड़ा रहने का काम नहीं किया है। विकास सिंह ने कहा कि उनके ऊपर दर्जनों मुकदमे केवल जनता के कार्य के कारण हुए हैं। विकास सिंह ने कहा उनके पास चुनाव लड़ना अथवा शहर या दुनिया छोड़ने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है, इसलिए उन्होंने यह कदम आगे बढ़ाया है और जनता से अपनी 25 वर्षों से की हुई मजदूरी भीख के रूप में मांगने निकले हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर