WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में आज सुबह करीब 9:15 से 10 बजे के बीच हथियारबंद अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की घटना अत्यंत चिंताजनक है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बैंककर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और नकदी एवं स्वर्णाभूषण लूटकर फरार हो गए। विभिन्न रिपोर्टों में नकदी की मात्रा 42 लाख रुपये से अधिक बताई गई है, जबकि स्वर्णाभूषणों की वास्तविक कीमत का आकलन अभी होना बाकी है।

भाजपा नेता एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर जैसे प्रमुख शहर में दिनदहाड़े बैंक के अंदर हथियारबंद अपराधियों का घुसकर लूट की घटना को अंजाम देना आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि जब अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हों कि वे दिन के उजाले में बैंक जैसी संवेदनशील जगह को निशाना बना सकें, तो यह राज्य की कानून-व्यवस्था और अपराधियों में पुलिस के भय को लेकर गंभीर चिंता का विषय है।

दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन को केवल घटना के बाद जांच और छापेमारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए। अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, लूटी गई राशि एवं आभूषणों की बरामदगी तथा इस वारदात के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जाना चाहिए।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अपराधियों के भागने के संभावित मार्गों की गहन जांच करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, ताकि शहरवासियों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता भयमुक्त वातावरण और प्रभावी कानून-व्यवस्था चाहती है। प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर