पूर्वी छोटा गोविंदपुर पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे नि:शुल्क परामर्श, दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में नितारा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 21 सितंबर को आयोजित सफल रक्तदान शिविर के बाद अब आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 2 अक्टूबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर पूर्वी छोटा गोविंदपुर पंचायत भवन, खाखड़ी पाड़ा रोड, दुर्गा मंदिर के पास आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श मिलेगा। इसमें आंख, नाक, कान, गला, दंत चिकित्सा और सामान्य रोगों की जांच शामिल है। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को दवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नितेश कुमार प्रजापति, दंत चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार सिंह एवं डॉ. दिलीप कुमार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार राय, जनरल फिजिशियन डॉ. नव रतन सिंह तथा आई केयर के लिए Trinetram की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य अमित कुमार ने बताया कि शिविर सभी नागरिकों के लिए खुला है। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाएं।
एक नजर में जानें कहां लगेगा स्वास्थ्य शिविर
शिविर स्थल: पुरवी छोटा गोविंदपुर पंचायत भवन, खाखड़ी पाड़ा रोड, दुर्गा मंदिर के पास
दिनांक: 2 अक्टूबर 2026
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
संपर्क: 9430748978, 9430748979




































