WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रेस छायाकार पार्थो चक्रवर्ती का निधन, पंचतत्त्व में विलीन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर शहर के वरिष्ठ प्रेस छायाकार पार्थो चक्रवर्ती (52) का गुरुवार तड़के टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके पार्थिव शरीर का भुइयाडीह स्थित बर्निंग घाट पर दाह संस्कार किया गया. उनके छोटे भाई मिथुन चक्रवर्ती ने मुखाग्नि दी. पार्थो दा अपने पीछे अपने वृद्ध पिता रंजीत चक्रवर्ती, माता शिला चक्रवर्ती और अपने से दो छोटे भाई छोड़ गए हैं.

सीतारामडेरा ईस्ट बंगाल कॉलोनी में रहने वाले पार्थो चक्रवर्ती अंग्रेजी अख़बार टाइम्स ऑफ़ इंडिया और अन्य अखबारों के लिए छायाकार के तौर पर पिछले 25 वर्षों से भी ज्यादा समय से लगातार सेवा दे रहे थे. उनके निधन से प्रेस जगत के अलावा राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में गहरी शोक है. प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ने पार्थो दा के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इन्होंने जताया शोक –

पार्थो दा के निधन की सूचना पर प्रेस जगत के अलावा शहर के बंगाली समुदाय, समाज, संगठन, टैगोर सोसाइटी, सामाजिक और राजनीति पार्टी से जुड़े लोगों ने दुख प्रकट किया. वहीं श्मशान घाट पहुंचने वालों में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य के साथ भाजपा नेता सह विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सतवीर सिंह सोमू, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, प्रतीक संघर्ष के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेश हाजरा अन्य लोग मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर