Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भुइयांडीह क्षेत्र के कल्याण नगर और इंद्रा नगर में घर तोड़ने की नोटिस पर भाजपा गंभीर, सांसद नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने जिला उपायुक्त से मुलाकात

SHARE:

सांसद विद्युत महतो ने कहा- गरीबों का दंभ भरने वाली सरकार लोगों के घर तोड़ने को आमादा, पहले पुनर्वास की बात स्पष्ट करें सरकार, भाजपा ने कहा- बस्तीवासियों के संघर्ष में हर लड़ाई लड़ने को हैं तैयार

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा अंतर्गत भुइयांडीह क्षेत्र के कल्याण नगर एवं इंद्रा नगर के करीब डेढ़ सौ घरों को तोड़ने के नोटिस दिए जाने पर भाजपा गंभीर है। इस निमित्त, शुक्रवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत पार्टी के कई वरीय नेतागण मौजूद रहे। जिला उपायुक्त से इस मुलाकात में सांसद विद्युत महतो ने उपायुक्त को जनता की भावनाओं से अवगत कराया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : अवतार को प्रधान बना क्या संदेश दे रहे भगवान सिंह, सनातनी से नफरत धीरमलीए के लिए उमड़ा प्रेम

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों ने बड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद अपना घर बनाया है। प्रशासन की ओर से दिए गए नोटिस में भी कई विसंगतियां देखी गयी है। नोटिस में नदी तट से 15 मीटर की दूरी के घरों को तोड़ने की बात कही गयी है। लेकिन तट से 50-60 मीटर की दूरी पर भी बने घरों को नोटिस दे दिया गया है। विद्युत महतो ने कहा कि गरीबों का दंभ भरने वाली राज्य सरकार आज गरीबों को उजाड़ने पर आमादा हो गयी है।

उन्होंने जिला उपायुक्त से कहा कि घरों को उजाड़ने से पहले इन सबके पुनर्वास की बात स्पष्ट रूप से जनता के समक्ष रखी जानी चाहिए। वहीं, भाजपा नेताओं ने सीतारामडेरा क्षेत्र अंतर्गत डीएलसी कार्यालय को बगल के मैदान में शिफ्ट कर बनाये जाने पर आपत्ति जताई। नेताओं ने बताया कि जो प्रस्तावित नक्शा मैदान में नया भवन बनाने के लिए पारित की गयी है। उसके लिए डीएलसी कार्यालय का वर्तमान परिसर ही पूर्ण रूप से अनुकूल है। ऐसे में मैदान को जनभावनाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप मैदान ही रखा जाए। इस दौरान जिला उपायुक्त ने सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए शीघ्र उचित सामाधान का आश्वासन दिया।

इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि कल्याण नगर और इंद्रा नगर क्षेत्र के लोगों के साथ सांसद विद्युत महतो एवं भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती से साथ हैं। सांसद विद्युत महतो का भी स्पष्ट मत है कि क्षेत्र के किसी एक घर को भी तोड़ने नही दिया जाएगा। बस्तीवासियों के इस संघर्ष में भाजपा पहले दिन से उनके साथ है। इस लड़ाई को लड़ने में जो भी संभव प्रयास होंगे, पार्टी उनपर पूरी संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ेगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, पवन अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, मंडल महामंत्री संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर