Jamshedpur :  हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, ढोल-नगाड़े के संग  लड्डू खिलाकर मनाई गई जीत की खुशी

SHARE:

 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा की इस विजय पर झारखंड के साथ लौहनगरी जमशेदपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। इसी क्रम में, जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। मंगलवार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय में ढोल-नगाड़ो की धुन पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर विजयोत्सव मनाया एवं जीत की खुशियां साझा कर बधाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर भावनाएं व्यक्त की।

इस अवसर पर का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों में विश्वास जताया है। हरियाणा की जीत तो अभी शुरुआत है, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के प्रबुद्ध मतदाताओं खंड में भी हम पूरी तैयारी और विजयी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, हरियाणा तो झांकी है, झारखंड अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का विजन हमेशा से विकास और सुशासन का रहा है, और हरियाणा की जनता ने उसी आधार पर पार्टी पर तीसरी बार भरोसा जताया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का यह उत्साह झारखंड में आगामी चुनावों के लिए विजयी तैयारियों को और मजबूत करेगा। इसके साथ ही, जम्मू और कश्मीर के विधानसभा चुनाव में भाजपा का इस बार अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है। जिसमें पार्टी को पहली बार 29 सीट अपने दम पर मिली है। उन्होंने कहा कि पांच साल में हेमंत सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया है। विकास कार्य ठप पड़े हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और जनता के हितों की अनदेखी हुई है। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड से भी झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचारी शासन का अंत होगा और भाजपा के नेतृत्व में झारखंड प्रगति के मार्ग पर तेज गति से आगे बढ़ेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में मनाया गया विजयोत्सव: हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत और जम्मू-कश्मीर में दमदार प्रदर्शन करने पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में विजयोत्सव मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर एकत्रित होकर आमजनों एवं समर्थकों के बीच लड्डू वितरण कर जीत की खुशियां मनाई।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, राजन सिंह, अनिल सिंह, योगेश मल्होत्रा, डॉ राजीव, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, शांति देवी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, अखिल कुमार, बिनोद सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, नीतीश कुमार, सागर राय, बिनोद राय, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, हन्नु जैन, पिंटू सैनी, ललन यादव, चंचल चक्रवर्ती, अभिमन्यु सिंह, सुशील पांडेय, दीपक तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें