फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को ध्यानपूर्वक सुना। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 111वीं बार देशवासियों को रेडियो के जरिये संबोधित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के निर्देशानुसार महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यालय समेत सैकड़ों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात के तहत गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड के डांडे गांव में 28 वर्षीय नव उद्यमी प्रेरणा मिश्रा से बातचीत की।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : गीता थिएटर की नई पहल Sunday Open Stage का पहला कार्यक्रम संपन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं, उन्होंने हूल दिवस पर अमर बलिदानियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण करने की अपील की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अंतर्गत प्रमुख स्थानों पर एकत्रित होकर संबोधन में भाग लिया। पश्चिम विधानसभा अंतर्गत साकची पश्चिम मंडल द्वारा आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा शामिल हुए एवं मंडल के कार्यकर्ताओं के संग मन की बात का श्रवण कर कार्यकर्ताओं के संग कई चर्चा की।

मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी के संग मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत मोर्चा के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।