Jamshedpur : हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ युवा कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

SHARE:

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- हेमंत सरकार ने युवाओं को सड़क पर उतरने को मजबूर किया, युवाओं के सपने और भविष्य की सरकार ने की सौदेबाजी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राज्य की हेमंत सरकार के युवा विरोधी नीतियों, वादाखिलाफी, ध्वस्त कानून व्यवस्था और व्याप्त भ्रष्टाचार पर भाजपा लगातार हमलावर है। एक ओर, जहां 23 अगस्त को भाजयुमो झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में रांची के मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली का आह्वान किया गया है। तो वहीं, दूसरी ओर जमशेदपुर में हेमंत सरकार की निरंकुशता और झूठे आश्वासन की कारस्तानी उजागर करने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में आक्रोश रैली को सफल बनाने का निर्णय, धर्मेंद्र प्रसाद ने नए मोर्चा अध्यक्ष को दिया प्रभार

बुधवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्तओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से साकची शहीद चौक तक हाथों में मशाल लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के संग पार्टी के कई वरीय नेतागण मौजूद रहे। मशाल जुलूस में शामिल युवा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी, युवाओं के हितों की अनदेखी करने और युवाओं को ठगने का आरोप लगाते हुए आक्रोश प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से कई बड़े वादे किए, जिनमें हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी, साल में 5 लाख नौकरियां, बेरोजगारी भत्ता, अनुबंध व थर्ड पार्टी नौकरियों को समाप्त कर स्थायी नौकरियां के साथ महिलाओं, किसानों और बुजुर्गों से कई वादे शामिल थे। परंतु सरकार बनते ही हेमंत सरकार ने अपनी प्राथमिकता पूरी तरह से बदल ली।

सरकार ने बड़ी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए लाखों परिश्रमी छात्राओं के भविष्य को बर्बाद कर उनके सपनों की सौदबाजी की। उन्होंने कहा कि अब इस सरकार को और मौका नही दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को रांची में प्रस्तावित युवा आक्रोश रैली के निमित्त जमशेदपुर महानगर की तैयारी अंतिम चरण में है। यह रैली ऐतिहासिक होगी। कई बार सरकार को आगाह करने के बाद हेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं को अपने हक और अधिकार के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है। युवाओं की यह लड़ाई इस बार निर्णायक होगी।

वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि युवा आक्रोश रैली को लेकर जमशेदपुर के युवाओं में खासा उत्साह है। सीएम हेमंत सोरेन ने अबतक युवाओं से किया एक वादा भी पूरा नही किया है। सरकार की इस उदासीनता और तानाशाही रवैये से उग्र युवा हुंकार भरने और आगामी विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को हटाने को तैयार हैं। राज्य की हेमंत सरकार ने युवाओं को लगातार ठगा और छला है। राज्य सरकार द्वारा जो भी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हुई है, वह सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सरकार के कुकृत्यों का हिसाब लेने और सरकार की विदाई के लिए 23 अगस्त मोरहाबादी मैदान आएं।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुँजन यादव, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, मिथिलेश सिंह यादव, अनिल सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, विकास सिंह, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, प्रदीप बेसरा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, मनोज राम, काली शर्मा, अखिल सिंह, सुबोध झा, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, अमित अग्रवाल, सागर राय, मंजीत सिंह, शैलेश गुप्ता, अमिताभ सेनापति, अप्पा राव, हरिकिशोर तिवारी, अजय श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष जीवन लाल, विकास शर्मा, सुरेश शर्मा, बबलु गोप, युवराज सिंह, पप्पू उपाध्याय, सूरज सिंह, बिनोद राय, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, संजय तिवारी, अजीत कुमार सिंह, प्रशांत पोद्दार, फातिमा शाहीन, आनंद कुमार, अमित कुमार मिश्रा, चंचल चक्रवर्ती, अभिमन्यु सिंह, सुशील पांडेय, चिंटू सिंह, प्रकाश दुबे, शशांक शेखर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें