Jamshedpur : संजय-सुजीत की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर शुक्रवार को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर स्वर्गीय संजय सिंह एवं स्वर्गीय सुजीत चौधरी की नवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कल शुक्रवार 6 सितंबर को टयूब बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं जन सेवक समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने दी है। उनके अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक इच्छुक रक्तदाता रक्त दे सकते हैं।

यह भी पढ़े : Patna Saheb : श्री गुरुग्रन्थ साहेब के प्रकाश पर्व पर सजा दीवान, शबद कीर्तन से संगत निहाल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसे सफल बनाने में ट्यूब बारीडीह दुर्गा पूजा कमेटी के संजीव कुमार सिंह, राकेश सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, मंटू पांडे, अंकुश चौधरी, रिक्शपाल सिंह आदि लगे हुए हैं। रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करने टाटा समूह कंपनियां के मजदूर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह, आप नेता अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहेंगे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें