Jamshedpur Breaking : ट्रेन से गायब हुए जुगसलाई के युवक का शव छत्तीसगढ़ जामगांव नदी से बरामद, टीटीई से हुई थी बकझक, परिजनों ने हत्या बताया, रविवार को शहर पहुंचा शव, इलाके में पसरा मातम

SHARE:

Jamshedpur Breaking : ट्रेन से गायब हुए जुगसलाई के युवक का शव छत्तीसगढ़ जामगांव नदी से बरामद, टीटीई से हुई थी बकझक, परिजनों ने हत्या बताया, रविवार को शहर पहुंचा शव, इलाके में पसरा मातम

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

16 दिसम्बर को जुगसलाई काली स्थान रोड निवासी 32 वर्षीय अविनाश प्रसाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ उज्जैन के लिए शालीमार भुज ट्रेन पकड़कर टाटानगर से रवाना हुआ था। B6 के 45 सीट अविनाश (अब मृत) का कन्फर्म हुआ था। उसके अन्य दोस्त B8 कोच में थे। तभी अचानक चलती ट्रेन में टीटीई प्रेमचंद सिंह से अविनाश की बकझक हुई। जहां टीटी द्वारा आरपीएफ को बुलाने की धमकी दी गई। इसके बाद अविनाश अपने कोच से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जब उसके साथ ही उसे खोजते हुए सुबह उसकी कोच पहुंचे तो अविनाश के बगल सफर कर रहे यात्री द्वारा अविनाश का मोबाइल उसके दोस्तों को सुपुर्द किया गया। इसके बाद से लगातार अविनाश के परिजन अविनाश की खोजबीन कर रहे थे, पर अविनाश का कुछ पता नहीं चल पाया। 22 दिसंबर को अविनाश के परिजनों को जामगांव नदी में अविनाश के शव की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजन अविनाश के शव को रायगढ़ जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर जमशेदपुर जुगसलाई काली स्थान निवास स्थान पर पहुंचे।

परिजनों द्वारा अविनाश की हत्या की बात बताई जा रही है। इस मामले में परिवार वालों द्वारा टी टी प्रेमचंद सिंह पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई है। अविनाश पेशे से इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता था। उसका 4 साल और 8 महीने का एक पुत्र है। शव जुगसलाई पहुंचते ही पूरे जुगसलाई क्षेत्र में मातम पसर गया। घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर